return to news
  1. LIC Bonus Issue: हर 1 शेयर के बदले मिलेगा फ्री में 1 और शेयर, जानिए क्या है एलआईसी का पूरा प्लान

मार्केट न्यूज़

LIC Bonus Issue: हर 1 शेयर के बदले मिलेगा फ्री में 1 और शेयर, जानिए क्या है एलआईसी का पूरा प्लान

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 14, 2026, 08:20 IST

सारांश

LIC Bonus Issue: दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, LIC में करीब 21 लाख छोटे रिटेल निवेशक हैं, जिनकी हिस्सेदारी सिर्फ 1.5% है। बाकी हिस्सेदारी म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों (FPI) के पास है।

शेयर सूची

LIC Share

LIC Share: पिछले 4 दिनों में यह स्टॉक करीब 8 फीसदी चढ़ा है।

LIC Bonus Issue: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान किया है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास LIC का 1 शेयर है, तो आपको बिल्कुल फ्री में 1 और शेयर मिलेगा। यानी आपके शेयर की संख्या दोगुनी हो जाएगी, लेकिन आपकी कुल वैल्यू लगभग वही रहेगी, क्योंकि शेयर का प्राइस एडजस्ट हो जाता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बोनस इश्यू से जुड़ी पूरी जानकारी

इस बोनस के लिए कंपनी अपने मुनाफे (रिजर्व) में से करीब ₹6,325 करोड़ का इस्तेमाल करेगी। कुल मिलाकर कंपनी लगभग 632 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसके बाद कंपनी की कुल शेयर कैपिटल ₹6,324 करोड़ से बढ़कर ₹12,649 करोड़ हो जाएगी। यह बोनस शेयर आपको रिकॉर्ड डेट के आधार पर मिलेगा, जो अभी तय नहीं हुई है, और जून 2026 तक आपके अकाउंट में आ सकते हैं। बता दें कि LIC के शेयर में करीब 21 लाख छोटे निवेशक (रिटेल) हैं, लेकिन उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 1.5% है। बाकी हिस्सेदारी सरकार, म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों के पास है।

Bonus Issue क्या होता है?

जब कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को फ्री में अतिरिक्त शेयर देती है, तो उसे बोनस इश्यू कहते हैं। ये शेयर उनके पहले से मौजूद शेयरों के अनुपात में दिए जाते हैं। कंपनियां ऐसा आमतौर पर निवेशकों को रिवॉर्ड देने और शेयर में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए करती हैं।

जब बोनस इश्यू लागू होता है, तो शेयर की कीमत अपने आप नीचे एडजस्ट हो जाती है, क्योंकि मार्केट में शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन इसका मतलब नुकसान नहीं होता। आपकी कुल वैल्यू वही रहती है, बस अब वह ज्यादा शेयरों में बंट जाती है।

LIC के Q3 FY26 नतीजे

LIC ने दिसंबर 2025 तिमाही में अच्छा मुनाफा दिखाया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी समय ₹11,056 करोड़ था। कंपनी की प्रीमियम से कमाई भी बढ़कर ₹1,25,613 करोड़ हो गई, जो पहले ₹1,06,891 करोड़ थी। कुल आय भी बढ़कर ₹2,33,984 करोड़ पहुंच गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख