मार्केट न्यूज़
.png)
6 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 18:54 IST
सारांश
Q4 Results: आज Kalyan Jewellers, Niva Bupa Health Insurance, Shipping Corporation of India, Tata Consumer Products, Titan Company और Ujjivan Small Finance Bank का भी रिपोर्ट कार्ड आ रहा है। यहां आज के नतीजों से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा रही है।

आज के तिमाही नतीजों की लिस्ट में Bank of India और JSW Infrastructure जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।
इसके अलावा Kalyan Jewellers, Niva Bupa Health Insurance, Shipping Corporation of India, Tata Consumer Products, Titan Company और Ujjivan Small Finance Bank का भी रिपोर्ट कार्ड आ रहा है। यहां आज के नतीजों से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा रही है।
Bank of Baroda ने आज 8 मई को बताया कि वित्त वर्ष 26 की जनवरी से मार्च तिमाही में उसके स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 11.3% की वृद्धि हुई है, जो ₹5616 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹5,048 करोड़ था।
PSU बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 9% बढ़कर ₹12494 करोड़ हो गई, जबकि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में यह ₹11,954 करोड़ थी। बैंक का ग्रॉस NPA 1.89% है, जबकि पिछली तिमाही में यह 2.04% था। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में नेट NPA 0.45% रहा, जबकि तिमाही आधार पर यह 0.57% था।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मार्च तिमाही में अपने PAT में 238% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹281.97 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹83.39 करोड़ था। इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम में 19% की बढ़ोतरी देखी गई और यह ₹1,878 करोड़ हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹1,573 करोड़ थी।
Kalyan Jewellers का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 118 फीसदी बढ़कर 409 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह आंकड़ा 187 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 66% बढ़कर ₹10275 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹6181 करोड़ था।
Hyundai Motor India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 22.2 फीसदी घटकर 1,256 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी के रेवेन्यू में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 18,916 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने 21 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।
Urban Company का मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट लॉस 161 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 2.8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि रेवेन्यू 42.6 फीसदी बढ़कर 426 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
JSW Infra के तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 17.9 फीसदी घटकर 418 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल यह 509 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 18.6 फीसदी बढ़कर 1,522 करोड़ रुपये हो गया है।
फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Swiggy ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट लॉस कम होकर 800 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,081 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू में 44.7 फीसदी का उछाल आया है और यह 6,383 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 4,410 करोड़ रुपये था।
Titan Company का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 29.2 फीसदी बढ़कर 1,124 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 77.6 फीसदी बढ़कर 23,934 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने 15 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना 5.6 फीसदी बढ़कर 19,683.75 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 18,642.59 करोड़ रुपये था। बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 17.5 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है।
बैंक की NII 4.1 फीसदी बढ़कर 44,381 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक का ग्रॉस NPA 1.49% रहा, जबकि पिछली दिसंबर तिमाही में यह 1.57% था। इसके अलावा नेट NPA 0.39 फीसदी पर स्थिर रहा।
सेरा सेनेटरीवेयर के मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 77.33 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 85.58 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मार्च तिमाही में 578 करोड़ रुपये से 11 फीसदी बढ़कर 643.81 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने ₹5 की फेस वैल्यू पर ₹75 का डिविडेंड घोषित किया है।
मार्च तिमाही में Solex Energy के मुख्य ऑपरेशन्स से होने वाले रेवेन्यू में 248% की भारी बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के ₹254.40 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹885.53 करोड़ हो गया।
India Motor Parts ने मार्च तिमाही में अपने प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में लगभग 40% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹33.46 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹23.93 करोड़ था। कंपनी के मुख्य ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर ₹210.72 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹188.85 करोड़ था।
Titan Company का शेयर आज 0.26 फीसदी तक लुढ़क गया है। यह स्टॉक BSE पर 4297.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
फू़ड डिलीवर करने वाली कंपनी Swiggy के शेयरों में आज करीब 1 फीसदी की गिरावट है। यह स्टॉक BSE पर 276.80 रुपये के भाव पर आ गया है। कंपनी के नतीजे आज जारी होने वाले हैं।
Hyundai Motor India के शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1835.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों की नजर कंपनी पर बनी हुई है।
भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI के आज तिमाही नतीजे आने हैं। नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में मामूली गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 1090.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख