return to news
  1. Hyundai Motor, Bajaj Auto, Cipla, JSW Energy... आज इन कंपनियों के Q3 रिजल्ट्स पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Hyundai Motor, Bajaj Auto, Cipla, JSW Energy... आज इन कंपनियों के Q3 रिजल्ट्स पर रहेगी नजर

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 28, 2025, 12:05 IST

सारांश

Q3FY25 Results: मंगलवार 28 जनवरी को करीब 120 कंपनियों के फाइनेंशियल रिजल्ट्स होंगे जारी।

TVS, Bajaj, Hundai के फाइनेंशियल नतीजों पर आज रहेगी नजर। (तस्वीर: Shutterstock)

TVS, Bajaj, Hundai के फाइनेंशियल नतीजों पर आज रहेगी नजर। (तस्वीर: Shutterstock)

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए आज, मंगलवार 28 जनवरी को करीब 120 कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इनमें Hyundai Motor India, सरकारी Bharat Heavy Electronics Ltd, ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग Bajaj Auto, खनन कंपनी Hindustan Zinc, फार्मासूटिकल कंपनी Cipla, दोपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Compnay, बैट्री निर्माता Exide Industries और भारत की सबसे बड़ी प्रावेट सेक्टर शिपिंग कंपनी Great Eastern Shipping Company जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इनके अलावा पावर यूटिलिटी कंपनी JSW Energy, सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन इकाई महानगर गैस, क्रेडिट कार्ड इशू करने वाली कंपनी SBI कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज, Ixigo ऑपरेटर Le Travenues Technology, वायर और केबल निर्माता RR Kabel, ड्रोन निर्माता IdeaForge Technology, डेंटल और पर्सनल केयर उत्पादक Colgate-Palmolive, एयरपोर्ट्स ऑपरेटर GMR Airports, स्वास्थ्य बीमा कंपनी Star Health and Allied Insurance Company, कन्ज्यूमयर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी V-Guard Industries और लगेज मैन्युफैक्चरर VIP Industries भी मंगलवार को ही अपने तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

27 जनवरी को आए नतीजे

इसके पहले सोमवार को टाटा स्टील ने अपने कंसॉलिडेटेड टैक्स के बाद प्रॉफिट में 43.4% गिरावट रिपोर्ट की थी। यह एक साल पहले ₹522.14 करोड़ से ₹295.49 करोड़ पर आ गया। कंपनी की आमदनी भी ₹55,539.77 करोड़ से ₹53,869.33 करोड़ पर आ गिरी।

वहीं, Canara Bank का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹4,104 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 12.25% ज्यादा था। पिछले साल तीसरी तिमाही में यह ₹3,656 करोड़ रहा था। बैंक की कुल आमदनी में भी 11.7 % इजाफा दर्ज किया गया है। यह FY25 की दूसरी तिमाही में ₹36,114 करोड़ रही जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹32,334 करोड़ थी।

इनके अलावा FMCG कंपनी Adani Wilmar ने तीसरी तिमाही में आमदनी में दोगुनी बढ़त का ऐलान किया था। पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 5% बढ़त के साथ इस बार कंपनी को अब तक की सबसे ज्यादा ₹16,859 करोड़ की कमाई हुई है। पिछले साल की तुलना में इस साल नेट प्रॉफिट 104.6% के इजाफे के साथ ₹410.93 करोड़ हासिल हुआ है। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹200.89 करोड़ था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख