return to news
  1. प्रॉफिट में 14% की बढ़त, रेवेन्यू में भी उछाल; Jio Platforms के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

मार्केट न्यूज़

प्रॉफिट में 14% की बढ़त, रेवेन्यू में भी उछाल; Jio Platforms के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 09:29 IST

सारांश

आईपीओ के तहत कंपनी ने 1,119 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए। इससे कर्मचारी छूट को समायोजित करने के बाद कुल 30,188 करोड़ रुपये की सकल राशि प्राप्त हुई।

शेयर सूची

जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स के मजबूत Q2 नतीजों के बाद उछले शेयर (Photo: Shutterstock)

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर 28 अक्टूबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए थे और 30 अक्टूबर को मार्केट क्लोज होने के बाद कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के दूसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजे जारी किए। जियो प्लेटफॉर्म्स के Q2 नतीजों के बाद से निवेशकों को आज मार्केट खुलने का इंतजार था। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में मार्केट खुलते ही तेजी देखी गई। शेयरों में करीब 2.5% यानी कि 30-35 रुपये की तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबारी सेशन में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर 1,465 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे कंपनी के Q2 नतीजे?

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर शुक्रवार को .68% यानी कि 9.70 रुपये चढ़कर 1,431.30 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। 30 सितंबर 2026 को खत्म तिमाही में कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 8,387 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह 7,375 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की है। कंपनी की ओर से जारी वित्तीय नतीजों के मुताबिक, सितंबर 2026 की तिमाही में ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 40,475 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 36,332 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, कंपनी की कुल इनकम 41,453 करोड़ रुपये दर्ज की गई। यह आंकड़े जियो प्लेटफॉर्म्स के डिजिटल सर्विसेज कारोबार में निरंतर विस्तार और मजबूत परिचालन प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 11,259 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,937 करोड़ रुपये था। कंपनी का प्रति शेयर मूल लाभ (Basic earning per share) 9.38 रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 8.25 रुपये से अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली छमाही की बात करें तो जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 79,648 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में कंपनी ने 16,151 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में यह 14,485 करोड़ रुपये था। छह महीने के दौरान कंपनी की कुल व्यापक आय 16,326 करोड़ रुपये रही।

वित्तीय नतीजों में डिजिटल सर्विसेज का अहम रोल

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में डिजिटल सर्विसेज की अहम भूमिका बनी हुई है। जियो प्लेटफॉर्म्स मुख्य रूप से डिजिटल सर्विसेज, प्लेटफॉर्म, एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर कारोबार में एक्टिव है। कंपनी के कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स में उसकी सहायक कंपनियों और जॉइंट वेंचर का प्रदर्शन भी शामिल है। इस तिमाही के नतीजे कंपनी के शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद खास महत्व रखते हैं।

आईपीओ के तहत कंपनी ने 1,119 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए। इससे कर्मचारी छूट को समायोजित करने के बाद कुल 30,188 करोड़ रुपये की सकल राशि प्राप्त हुई। कंपनी ने आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि में से 27,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी महत्वपूर्ण सहायक कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के कुछ विदेशी वाणिज्यिक ऋणों के भुगतान के लिए किया है। बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कुल मिलाकर, जियो प्लेटफॉर्म्स के सितंबर तिमाही के नतीजे रेवेन्यू, प्रॉफिट और वित्तीय प्रदर्शन में मजबूती को दिखाते हैं। कंपनी का प्रदर्शन डिजिटल सर्विसेज के सेक्टर में उसकी मजबूत स्थिति और भविष्य की कारोबारी संभावनाओं की ओर संकेत करता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories