मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 09:53 IST
सारांश
EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड का मुख्य कारोबार पारंपरिक बैंकिंग और शेयर मार्केट से अलग इन्वेस्टमेंट ऑप्शन्स उपलब्ध कराना है। इसके बिजनेस की दो मेजर कैटेगरी हैं- रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट।

शेयर बाजार में नई एंट्री को तैयार EAAA India Alternatives (Photo: Shutterstock)
EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड, एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप की एक कंपनी है, जो साल 2008 से निवेश प्रबंधन के सेक्टर में काम कर रही है। पहले इसका नाम एडेलवाइस अल्टरनेटिव एसेट एडवाइजर्स लिमिटेड था। अगस्त 2024 में कंपनी का नाम बदलकर EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड किया गया। आज शेयर मार्केट में EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड के शेयरों का डेब्यू हो गया है। कंपनी के शेयर .63% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं, इसका मतलब प्रति शेयर निवेशकों को 10.5 रुपये का प्रॉफिट मिला है। कंपनी के शेयर 1,675.50 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के साथ-साथ कंपनी के बिजनेस से जुड़ी तमाम डीटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
कंपनी का मुख्य कारोबार पारंपरिक बैंकिंग और शेयर मार्केट से अलग इन्वेस्टमेंट ऑप्शन्स उपलब्ध कराना है। इसके बिजनेस की दो मेजर कैटेगरी हैं- रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट। रियल एसेट्स के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, एनर्जी, ट्रांसमिशन और कमर्शियल रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों में इन्वेस्ट किया जाता है। वहीं, प्राइवेट क्रेडिट के जरिए कंपनियों को उनकी वित्तीय जरूरतों के हिसाब से कर्ज उपलब्ध कराया जाता है।
EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स की सबसे बड़ी ताकत उसका एसेट मैनेजमेंट बिजनेस है। जून 2026 तक कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 95,344.9 करोड़ रुपये था। वहीं, फीस देने वाला एसेट अंडर मैनेजमेंट (FPAUM) 48,623.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के रियल एसेट्स कारोबार का FPAUM 28,039.9 करोड़ रुपये और प्राइवेट क्रेडिट कारोबार का FPAUM 19,272.4 करोड़ रुपये था। इससे पता चलता है कि कंपनी का बिजनेस केवल एक इन्वेस्टमेंट कैटेगरी पर निर्भर नहीं है। जून 2026 तक कंपनी के पास 10 रियल एसेट फंड और 16 प्राइवेट क्रेडिट फंड एक्टिव थे।
कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो FY24 में कुल आय 584.3 करोड़ रुपये थी, जो FY25 में बढ़कर 786.5 करोड़ रुपये और FY26 में 963.8 करोड़ रुपये हो गई। यानी दो सालों में कंपनी ने आय में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, निवेशकों को यह समझना होगा कि एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की कमाई केवल नियमित फीस से नहीं होती। निवेश से बेहतर प्रदर्शन होने पर मिलने वाली अतिरिक्त आय भी इनके मुनाफे को प्रभावित करती है। EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स की कुल आय में इस तरह की प्रदर्शन आधारित कमाई का हिस्सा भी महत्वपूर्ण है। इसलिए भविष्य में कंपनी की आय में उतार-चढ़ाव संभव है।
EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स का 1,200 करोड़ रुपये का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था। इसमें Edelweiss Group की कंपनी Edelweiss Securities and Investments Private Limited ने अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचा। इसका मतलब है कि IPO से मिलने वाली रकम कंपनी के खाते में नहीं जाएगी, बल्कि शेयर बेचने वाले प्रमोटर को मिलेगी। IPO का प्राइस बैंड 1,585 से 1,665 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। एक लॉट में 9 शेयर थे। 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक खुले इस इश्यू को कुल 5.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें QIB कैटेगरी 13.13 गुना, NII कैटेगरी 4.58 गुना और रिटेल कैटेगरी 1.03 गुना सब्सक्राइब हुई।
कंपनी की ग्रोथ के बावजूद निवेशकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण जोखिम हैं। पहला, प्राइवेट क्रेडिट में कर्ज की वापसी और डिफॉल्ट का खतरा रहता है। दूसरा, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट में निवेश लंबी अवधि के लिए होता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर पूंजी निकालना आसान नहीं होता। इसके अलावा, कंपनी की वैल्यूएशन भी महत्वपूर्ण है। ऊपरी प्राइस बैंड पर इसका FY26 आधारित P/E लगभग 41.25 गुना था। निवेशकों को यह देखना होगा कि भविष्य में कंपनी की कमाई इस वैल्यूएशन को कितना सपोर्ट देती है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख