return to news
  1. Q1 Results Highlights: Hyundai Motor India का मुनाफा 35% घटा, Bajaj Finance समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: Hyundai Motor India का मुनाफा 35% घटा, Bajaj Finance समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 30, 2026, 18:49 IST

सारांश

आज Mazagon Dock Shipbuilders, Thermax, Ajanta Pharma, Exide Industries, LIC Housing Finance, Gillette India, Data Patterns (India) और AWL Agri Business जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 results

आज Mankind Pharma, Swiggy और Vedanta जैसी कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आ रहे हैं।

Q1 Results Live: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज 30 जुलाई का दिन काफी अहम है। आज कई बड़ी कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आज जिन प्रमुख कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे आए, उनमें Bajaj Finance, Mahindra & Mahindra (M&M), Tata Steel, Torrent Pharmaceuticals, Vedanta Aluminium, Hyundai Motor India, Indian Railway Finance Corporation (IRFC), Mankind Pharma, Swiggy और Vedanta शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज Mazagon Dock Shipbuilders, Thermax, Ajanta Pharma, Exide Industries, LIC Housing Finance, Gillette India, Data Patterns (India), AWL Agri Business, IRB Infrastructure Developers और Deepak Fertilisers and Petrochemicals Corporation जैसी कई अन्य कंपनियों ने भी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

04:57 PM: Bajaj Finance के तिमाही नतीजे घोषित

NBFC बजाज फाइनेंस का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर ₹5,986 करोड़ हो गया है। एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 30 जून, 2025 के ₹3,25,438 करोड़ से 23% बढ़कर 30 जून, 2026 को ₹4,00,389 करोड़ हो गया।

Q1FY27 में नेट इंटरेस्ट इनकम 24% बढ़कर ₹11,495 करोड़ हो गई, जो Q1FY26 में ₹9,270 करोड़ थी। Q1FY27 में नेट टोटल इनकम 23% बढ़कर ₹13,929 करोड़ हो गई, जो Q1FY26 में ₹11,328 करोड़ थी।

04:45 PM: Hyundai Motor India का मुनाफा 35% घटा

हुंडई मोटर इंडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट अप्रैल-जून तिमाही में 35% गिरकर ₹889 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹1,369 करोड़ था। इस दौरान कोर ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 0.47% घटकर ₹16,334.63 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹16,412.87 करोड़ था।

04:10 PM: Swiggy का नेट लॉस घटकर ₹791 करोड़ पर आया

स्विगी ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस घटकर ₹791 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹1,197 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 37.31% बढ़कर ₹6,812 करोड़ हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह ₹4,961 करोड़ था। कंपनी का EBITDA लॉस ₹650 करोड़ रहा, जो Q1 FY26 में ₹954 करोड़ के मुकाबले 31.87% की कमी दिखाता है।

01:30 PM: M&M के रेवेन्यू में 23% का इजाफा

अप्रैल-जून तिमाही में M&M का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.82 फीसदी बढ़कर 3684.97 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,449.84 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹41919.74 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹34,083 करोड़ था।

12:56 PM: Gillette India का मुनाफा 9% बढ़ा

जिलेट इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने नेट प्रॉफिट में 9.44% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹159 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹145.69 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू 10.80% बढ़कर ₹783.02 करोड़ हो गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख