मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड July 10, 2026, 07:33 IST
सारांश
भारतीय शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून महीने के शानदार आंकड़े पेश किए हैं। वहीं जेएसडब्ल्यू सीमेंट और मुथूट माइक्रोफिन ने भी अपने बड़े बिजनेस प्लान और वित्तीय नतीजे जारी किए हैं।

बाजार में आज हलचल दिख सकती है। Image: Shutterstock
भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सेशन में कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों की तरफ से आए नए बिजनेस अपडेट, प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने की योजनाओं और मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के चलते इन स्टॉक्स पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। बजाज फिनसर्व के इंश्योरेंस बिजनेस से जुड़े बहुत ही मजबूत आंकड़े सामने आए हैं। बजाज जनरल इंश्योरेंस ने जून 2026 में अपने ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम अंडरब्रिटेन में सालाना आधार पर 21.8 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की है और यह बढ़कर 1,760 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं अप्रैल से जून 2026 की अवधि के लिए कंपनी का प्रीमियम सालाना आधार पर 11.6 पर्सेंट बढ़कर 5,769 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने भी दमदार ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम जून 2026 में सालाना आधार पर 76.6 पर्सेंट उछलकर 1,504 करोड़ रुपये रहा है, जबकि अप्रैल से जून 2026 की अवधि में यह 58.8 पर्सेंट बढ़कर 3,677 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2026 के महीने में बहुत ही शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पेश किया है। इस दौरान कंपनी का कुल प्रोडक्शन सालाना आधार पर 30 पर्सेंट बढ़कर 1,10,795 यूनिट्स पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी महीने में 85,232 यूनिट्स था। कंपनी की कुल सेल्स भी सालाना आधार पर 32.5 पर्सेंट की मजबूती के साथ 1,03,502 यूनिट्स रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी का एक्सपोर्ट्स पिछले साल के 2,698 यूनिट्स के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 5,954 यूनिट्स पर पहुंच गया है।
जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने अपने बिजनेस का दायरा बढ़ाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी एक्सपेंशन प्लान तैयार किया है। कंपनी ने अपनी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर 60 एमटीपीए करने की रणनीति बनाई है। इस ग्रोथ स्ट्रेटजी के तहत कंपनी नागौर, विजयनगर और डोलवी में अपनी ग्राइंडिंग कैपेसिटी का विस्तार करेगी। इसके साथ ही पंजाब में एक स्प्लिट ग्राइंडिंग यूनिट और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के फुजैराह में एक नई ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। कंपनी मध्य प्रदेश के हट्टा में एक ग्रीनफिल्ड इंटीग्रेटेड सीमेंट प्रोजेक्ट भी विकसित करेगी, जिसे उत्तर प्रदेश में बनने वाली ग्राइंडिंग यूनिट्स से सपोर्ट मिलेगा।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुथूट माइक्रोफिन का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट में सालाना आधार पर 18 पर्सेंट की बढ़त हुई है और यह 14,457 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का डिस्बर्समेंट भी 49 पर्सेंट उछलकर 2,645 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का स्मॉल एंड माइक्रो एंटरप्राइज इंडिविजुअल लोन पोर्टफोलियो बढ़कर 3,214 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि मुथूट फिनकॉरप के साथ को-लेंडिंग अरेंजमेंट के तहत गोल्ड लोन डिस्बर्समेंट 193 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की कलेक्शन एफिशिएंसी भी चौथी तिमाही के 96.43 पर्सेंट से सुधरकर 97.97 पर्सेंट हो गई है, जिसमें डिजिटल कलेक्शन का हिस्सा बढ़कर 40 पर्सेंट हो गया है। इस तिमाही में कंपनी ने 2,664 करोड़ रुपये जुटाए हैं और अपनी लिक्विडिटी को 1,310 करोड़ रुपये पर बनाए रखा है। साथ ही क्रिसिल ने कंपनी की लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग को क्रिसिल ए प्लस से अपग्रेड करके क्रिसिल एए स्टेबल कर दिया है।
बता दें कि ग्रीव्स कॉटन के बोर्ड ने ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के राइट्स इश्यू में अपनी पूरी पात्रता के साथ हिस्सा लेने को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल रकम 331.12 करोड़ रुपये तक होगी। दूसरी तरफ रेस्तरां ब्रांड्स एशिया के शेयरों में भी हलचल दिख सकती है क्योंकि कंपनी के लिए एक बड़ा ओपन ऑफर आया है। यह ओपन ऑफर कंपनी के 20.81 करोड़ तक के शेयरों को खरीदने के लिए है, जिसके तहत प्रति शेयर 70 रुपये की कीमत तय की गई है। इस पूरे ओपन ऑफर की कुल वैल्यू करीब 1,464.55 करोड़ रुपये आंकी गई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs