मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 17, 2026, 10:59 IST
सारांश
Mastercard और IndusInd Bank की यह साझेदारी भारत के डिजिटल भुगतान और बैंकिंग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे विदेश पैसे भेजने वाले परिवारों, छात्रों और भविष्य में छोटे कारोबारियों को बेहतर भुगतान सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
शेयर सूची

IndusInd Bank ने Mastercard से की साझेदारी (Photo: Shutterstock)
भारत से विदेश पैसे भेजने वाले लोगों और परिवारों के लिए एक अहम खबर है। मास्टरकार्ड और इंडसइंड बैंक ने इंटरनेशनल पेमेंट सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पैसे भेजने का प्रोसेस को आसान, तेज और ट्रांसपेरेंट बनाया जाएगा। इसके लिए मास्टरकार्ड के ग्लोबल मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म मास्टरकार्ड मूव का इस्तेमाल किया जाएगा। आज इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इंडसइंड बैंक के शेयर आज सुबह 10:45 बजे के करीब 2.11% यानी कि 19.20 रुपये चढ़कर 931.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।
आज जारी जानकारी के मुताबिक इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य पर्सनल मनी ट्रांसफर और विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की फीस से जुड़ी पेमेंट को अधिक सुविधाजनक बनाना है। इसके अलावा, भविष्य में इस सर्विस का दायरा छोटे और मध्यम कारोबारियों यानी SME तक बढ़ाने की भी योजना है।
इस साझेदारी के जरिए ग्राहक भारत से दूसरे देशों में आसानी से पैसे भेज सकेंगे। इसमें पर्सन-टू-पर्सन (P2P) रेमिटेंस और एजुकेशन से जुड़ी पेमेंट शामिल होंगे। खास बात यह है कि ग्राहकों को पेमेंट के प्रोसेस के दौरान अधिक पारदर्शिता और शुरुआत से अंत तक ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल सकेगी। अक्सर विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के परिवारों को फीस और अन्य खर्चों के लिए इंटरनेशनल पेमेंट करनी पड़ती है। इसी तरह विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को पैसे भेजने की जरूरत भी होती है। ऐसे ग्राहकों के लिए यह साझेदारी उपयोगी साबित हो सकती है।
Mastercard Move एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म 200 से अधिक देशों और एरिया में काम करता है और 150 से ज्यादा करेंसियों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसकी पहुंच दुनिया भर में 17 अरब से अधिक पेमेंट सेंटरों तक है।
इस तकनीक की मदद से इंडसइंड बैंक को अलग-अलग देशों में पेमेंट के लिए इंडिपेंडेंट नेटवर्क तैयार करने की जरूरत कम होगी। इससे बैंक अपनी इंटरनेशनल पेमेंट सर्विसेज को अधिक बेहतर और व्यापक बना सकेगा।
आज बड़ी संख्या में भारतीय विदेश में पढ़ाई, नौकरी और कारोबार के सिलसिले में जुड़े हुए हैं। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में भारत से करीब 12.1 अरब डॉलर का व्यक्तिगत रेमिटेंस विदेश भेजा गया। वहीं, 2025 में 12 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत में इंटरनेशनल पेमेंट सर्विसेज की मांग लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में बैंकों के लिए तेज और भरोसेमंद भुगतान व्यवस्था तैयार करना जरूरी हो गया है।
इंडसइंड बैंक का प्लान इस साझेदारी का विस्तार छोटे और मध्यम कारोबारियों के भुगतान तक करने की है। इससे इंटरनेशनल लेवल पर कमर्शियल पेमेंट्स करने वाले कारोबारियों को भी फायदा मिल सकता है।
इंडसइंड बैंक के कार्यकारी निदेशक गणेश संकरण ने कहा कि ग्राहकों की जरूरतें अब ग्लोबल होती जा रही हैं। मास्टरकार्ड के साथ यह सहयोग इंटरनेशनल पेमेंट को आसान बनाने और बैंक की सर्विसेज को मजबूत करने में मदद करेगा। कुल मिलाकर, मास्टरकार्ड और इंडसइंड बैंक की यह साझेदारी भारत के डिजिटल भुगतान और बैंकिंग सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे विदेश पैसे भेजने वाले परिवारों, छात्रों और भविष्य में छोटे कारोबारियों को बेहतर भुगतान सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख