return to news
  1. Priority Jewels IPO: कल्याण ज्वेलर्स जैसे दिग्गज क्लाइंट्स और मजबूत बिजनेस, 28 अगस्त से कर सकेंगे निवेश

मार्केट न्यूज़

Priority Jewels IPO: कल्याण ज्वेलर्स जैसे दिग्गज क्लाइंट्स और मजबूत बिजनेस, 28 अगस्त से कर सकेंगे निवेश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 26, 2026, 16:16 IST

सारांश

Priority Jewels के IPO में ₹91.50 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा नहीं है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 2 सितंबर को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 4 सितंबर तय की गई है।

Priority Jewels

Priority Jewels मुख्य रूप से हल्के वजन वाले हीरे जड़े सोने और प्लैटिनम की ज्वेलरी डिजाइन करती और बनाती है। (Image: Priority Jewels)

ज्वेलरी कंपनी Priority Jewels का IPO 28 अगस्त से खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 1 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 91.50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 190-200 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह कंपनी मुख्य रूप से हल्के वजन वाले हीरे जड़े सोने और प्लैटिनम की ज्वेलरी डिजाइन करती और बनाती है। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Priority Jewels के IPO का स्ट्रक्चर

Priority Jewels के IPO में ₹91.50 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा नहीं है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 2 सितंबर को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 4 सितंबर तय की गई है।

इसके लिए 75 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम 15,000 रुपये का निवेश करना होगा। मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

कंपनी नए इश्यू से मिली रकम में से ₹75 करोड़ का इस्तेमाल कुछ कर्जों को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए करना चाहती है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

IPO के तहत नेट ऑफर का 50% तक हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व है, जबकि कम से कम 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) और 35% हिस्सा रिटेल इंडिविजुअल बिडर्स के लिए अलॉट किया जाएगा।

Priority Jewels का कारोबार

Priority Jewels एक ज्वेलरी कंपनी है, जो हल्के और किफायती सोने और प्लैटिनम के आभूषण बनाती और बेचती है। कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी और इसे ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसके पोर्टफोलियो में रोजाना पहनने वाले रिंग, ईयररिंग्स, पेंडेंट, नेकवियर और ब्रेसलेट के अलावा खास मौकों और प्रीमियम कलेक्शन के आभूषण भी शामिल हैं।

कंपनी के DRHP के मुताबिक, Priority Jewels का मुख्य फोकस हल्के और किफायती रोजाना पहनने वाले आभूषणों पर है। इसके ग्राहक पूरे भारत में फैले हुए हैं। कंपनी अपने उत्पाद CaratLane Trading, Kalyan Jewellers India, Reliance Retail, Malabar Gold & Diamonds, Tribhovandas Bhimji Zaveri और Senco Gold जैसी बड़ी ज्वेलरी कंपनियों को सप्लाई करती है। Priority Jewels की भारत में दो ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। इन यूनिट्स से कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी अपने उत्पाद बेचती है।

कैसा है Priority Jewels का फाइनेंशियल

फाइनेंशियल की बात करें तो Priority Jewels के मुनाफे और टोटल इनकम दोनों में बढ़ोतरी हुई है। FY25 में इसकी टोटल इनकम 435.87 करोड़ रुपये थी, जो FY26 में बढ़कर 539.03 करोड़ रुपये हो गई। इसी अवधि के दौरान कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी 10.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 17.65 करोड़ रुपये हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख