return to news
  1. Polycab India Q4 Results: रेवेन्यू में 27% का उछाल, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

मार्केट न्यूज़

Polycab India Q4 Results: रेवेन्यू में 27% का उछाल, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 15:57 IST

सारांश

Polycab India Q4: मार्च तिमाही में पॉलीकैब इंडिया का रेवेन्यू भी सालाना 27 फीसदी उछलकर 8,864.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह पिछले साल की समान अवधि में 6,986 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 13.3% बढ़कर ₹1161 करोड़ रहा।

शेयर सूची

Polycab India

Polycab India ने तिमाही नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

Polycab India Q4: पॉलीकैब इंडिया ने आज 06 मई को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.3 फीसदी बढ़कर 772.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 727 करोड़ रुपये था। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 1 फीसदी बढ़कर 8419.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर ₹47 के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Polycab India का रेवेन्यू 27% बढ़ा

मार्च तिमाही में पॉलीकैब इंडिया का रेवेन्यू भी सालाना 27 फीसदी उछलकर 8,864.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह पिछले साल की समान अवधि में 6,986 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 13.3% बढ़कर ₹1161 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹1025 करोड़ था। इसके अलावा मार्जिन 13.1% रहा, जबकि पिछले साल यह 14.7% था।

47 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

पॉलीकैब इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 47 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। हालांकि यह आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की मंजूरी के अधीन है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख