return to news
  1. KPIT Tech के मुनाफे में 22% का उछाल, फिर भी औंधे मुंह गिरा शेयर, जानें निवेशकों के डर की असली वजह?

मार्केट न्यूज़

KPIT Tech के मुनाफे में 22% का उछाल, फिर भी औंधे मुंह गिरा शेयर, जानें निवेशकों के डर की असली वजह?

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 15:18 IST

सारांश

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी KPIT टेक्नोलॉजीज ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 22.2 पर्सेंट बढ़ा है। हालांकि, मुनाफे में इतनी शानदार बढ़त के बावजूद आज कंपनी के शेयरों में 4 पर्सेंट तक की बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

शेयर सूची

KPIT Technologiesq4 result

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद KPIT टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है।

KPIT Technologies Share Price: शेयर बाजार में पिछले एक महीने से तेज रफ्तार भर रहे KPIT टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर आज अचानक ब्रेक लग गया है। कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं, जिसमें मुनाफा काफी शानदार रहा है। इसके बावजूद दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 4 पर्सेंट टूटकर 741.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह शेयर पिछले एक महीने से रफ्तार भर रहा था। आज की गिरावट को बिना जोड़े देखा जाए तो इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी पिछले एक महीना में देखी गई थी। आज जब गिरावट देखी जा रही है तो सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्यों?
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसा रहा रिजल्ट?

अगर हम ओवरऑल नंबर्स की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा नजर आता है। मार्च तिमाही में KPIT टेक्नोलॉजीज का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 22.2 पर्सेंट बढ़कर 163 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 133 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी के ऑपरेशन से रेवेन्यू में भी 5.8 पर्सेंट की बढ़त देखी गई है। इस तिमाही में कंपनी ने 1,711 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है, जो पिछली तिमाही में 618 करोड़ रुपये था।

ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी का रेवेन्यू अनुमान से कम रहा है। जिस हिसाब से प्रॉफिट में ग्रोथ देखी गई है, रेवेन्यू में भी कम से कम उसकी आधी तेजी देखी जानी चाहिए थी, लेकिन तिमाही नतीजों में यह घटकर 6 फीसदी के करीब पहुंच गया, जो कंपनी के ग्रोथ पर एक सवाल खड़ा कर रहा है, क्योंकि कंपनी की असल ग्रोथ सिर्फ प्रॉफिट बढ़ने से नहीं बल्कि उसके साथ रेवेन्यू में तेजी आने से पता चलती है।

मार्जिन ने बिगाड़ा खेल

निवेशकों की निराशा की सबसे बड़ी वजह कंपनी के मार्जिन में आई गिरावट है। पिछली तिमाही में कंपनी का EBIT मार्जिन 14.5 पर्सेंट था, जो इस तिमाही में गिरकर 14 पर्सेंट पर आ गया है। इसके अलावा, कंपनी की अन्य आय यानी 'अदर इनकम' में भी भारी गिरावट आई है। पिछली तिमाही में कंपनी को अन्य जरियों से 34.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जो इस बार घटकर सिर्फ 12 करोड़ रुपये रह गई है। इतना ही नहीं, कंपनी का टैक्स खर्च भी बढ़ गया है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 47.6 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया था, जो इस तिमाही में बढ़कर 61.7 करोड़ रुपये हो गया है। इन वजहों से निवेशकों को डर है कि आने वाले समय में कंपनी के मुनाफे पर दबाव और बढ़ सकता है।

ग्लोबल बिजनेस का हाल और डिविडेंड

कंपनी के ग्लोबल बिजनेस की बात करें तो अमेरिका से मिलने वाले रेवेन्यू में 4 पर्सेंट की बढ़त हुई है और यह 457 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, यूके और यूरोप के बिजनेस से कंपनी को 886 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जिसमें 2 पर्सेंट की ग्रोथ रही है। दुनिया के बाकी हिस्सों से कंपनी को 879 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है, जहां 18 पर्सेंट की जोरदार बढ़त देखी गई है। इन सबके बीच, कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी भी दी है। कंपनी ने हर शेयर पर 5.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। यानी मुनाफे में हिस्सेदारी के तौर पर निवेशकों को यह रकम मिलेगी, लेकिन फिलहाल बाजार का पूरा ध्यान कंपनी के गिरते मार्जिन और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पर टिका हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख