return to news
  1. Stock Market: US-Iran समझौते की उम्मीद, रुपये में रिकवरी, इन फैक्टर्स से बाजार में मजबूती

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran समझौते की उम्मीद, रुपये में रिकवरी, इन फैक्टर्स से बाजार में मजबूती

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 11:08 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की उम्मीदों ने आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ प्रोजेक्ट फ्रीडम को फिलहाल रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के साथ एक "पूर्ण और अंतिम समझौता" करने की दिशा में "बड़ी प्रगति" हुई है।

Stock market

Stock market: आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में रिकवरी आई है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 06 मई को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 655 अंकों की बढ़त रही और यह 77675.01 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 215 अंक उछलकर 24250.85 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में कुछ प्रॉफिट बुकिंग भी देखी गई। आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में रिकवरी आई है। इसके अलावा क्रूड ऑयल के भाव में भी नरमी नजर आ रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की उम्मीदों ने आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ प्रोजेक्ट फ्रीडम को फिलहाल रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के साथ एक "पूर्ण और अंतिम समझौता" करने की दिशा में "बड़ी प्रगति" हुई है।

इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा कि ईरान के खिलाफ चलाया गया सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' अपने उद्देश्यों को पूरा करने के बाद समाप्त हो गया है।

क्रूड ऑयल में गिरावट

जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.64 फीसदी लुढ़ककर 108.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का करीब 80 फीसदी हिस्सा आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल में नरमी भारत के लिए अच्छी खबर है।

रुपये में मजबूती

आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में मजबूती नजर आ रही है। आज 6 मई को रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ खुला। पिछले सत्र में 95.28 पर बंद होने के बाद यह करेंसी डॉलर के मुकाबले 95.04 पर खुली। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने से क्रूड ऑयल में नरमी आई। इसका असर रुपये पर भी दिख रहा है। रुपये में मजबूती से शेयर बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

कई सेक्टर्स में खरीदारी

आज NSE पर ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 2 फीसदी उछल गया है। निफ्टी फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा निफ्टी IT, मेटल, प्रावइेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार को ऊपर खींच लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख