return to news
  1. L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज को मिला $75 मिलियन से ज्यादा का इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयरों में दिखा एक्शन

मार्केट न्यूज़

L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज को मिला $75 मिलियन से ज्यादा का इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयरों में दिखा एक्शन

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 19, 2026, 10:32 IST

सारांश

L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज इस समझौते के तहत अपनी इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस (EI) तकनीक और सर्विसेज का इस्तेमाल करेगी। इसका उद्देश्य क्लाइंट के लिए अगली पीढ़ी के टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन तैयार करने के प्रोसेस को तेज करना है।

शेयर सूची

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के शेयरों में आज तेजी क्यों? (Photo: Shutterstock)

L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल रही है। सुबह 10:15 के करीब L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज के शेयर करीब 1.25% यानी कि 44-45 रुपये के आस-पास उछलकर 3,544.50 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। दरअसल कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके चलते शेयरों में यह तेजी देखने को मिल रही है। L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज को एक बड़ी इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी से $75 मिलियन से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आज स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 साल का है और इसके तहत L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज क्लाइंट के लिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग से जुड़े कई काम करेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑर्डर से जुड़ी डीटेल्स?

L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज इस समझौते के तहत अपनी इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस (EI) तकनीक और सर्विसेज का इस्तेमाल करेगी। इसका उद्देश्य क्लाइंट के लिए अगली पीढ़ी के टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन तैयार करने के प्रोसेस को तेज करना है। कंपनी क्लाइंट के लिए एक अलग इंजीनियरिंग सेंटर भी तैयार करेगी। इसमें टेक्नोलॉजी और डिजिटल से जुड़ी सेवाओं को L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज के इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। कंपनी ने क्लाइंट का नाम पह्लिक नहीं किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि समझौते के कारण क्लाइंट की पहचान शेयर नहीं की जा सकती।

किन कामों की जिम्मेदारी मिलेगी?

यह केवल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का ऑर्डर नहीं है। L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज को प्रोडक्ट इंजीनियरिंग से लेकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, टेस्टिंग और वैलिडेशन तक कई काम करने होंगे। इसके अलावा कंपनी Sustenance इंजीनियरिंग, प्लैटफॉर्म ऑपरेशन्स और डिजिटल इंजीनियरिंग सर्विसेज भी उपलब्ध कराएगी। यानी L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज क्लाइंट के प्रोडक्ट के डेवलपमेंट से लेकर उसके ऑपरेशन और सपोर्ट तक कई स्तरों पर काम करेगी।

कंपनी के लिए क्यों अहम यह ऑर्डर?

यह ऑर्डर L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज के लिए कई मायनों में अहम है। सबसे पहले, यह 5 साल का लंबा कॉन्ट्रैक्ट है, जिससे कंपनी को लंबे समय के लिए कारोबार की विजिबिलिटी मिल सकती है। ऑर्डर की वैल्यू भी $75 मिलियन से ज्यादा है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी डील है। दूसरी बड़ी बात यह है कि यह ऑर्डर एक इंटरनेशनल क्लाइंट से मिला है और टेक्नोलॉजी सेगमेंट से जुड़ा है। इससे L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज की ग्लोबल इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज की मांग को भी मजबूती मिल सकती है।

इन्वेस्टर्स रखें इन बातों का ध्यान

बड़े और लंबे समय के ऑर्डर आमतौर पर आईटी और इंजीनियरिंग सर्विस कंपनियों के लिए पॉजिटिव संकेत माने जाते हैं। इससे भविष्य की आय में स्थिरता आ सकती है और नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। हालांकि, केवल ऑर्डर मिलने की खबर के आधार पर शेयर में निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेशकों को कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा, मार्जिन, ऑर्डर बुक और वैल्यूएशन को भी देखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख