return to news
  1. OnEMI Technology IPO: 30 अप्रैल को खुल रहा है ₹926 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड से फाइनेंशियल तक पूरी जानकारी

मार्केट न्यूज़

OnEMI Technology IPO: 30 अप्रैल को खुल रहा है ₹926 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड से फाइनेंशियल तक पूरी जानकारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 27, 2026, 17:40 IST

सारांश

OnEMI Technology IPO: यह कंपनी Temasek Holdings के समर्थन वाली फिनटेक कंपनी है। IPO के लिए प्राइस बैंड 162 से 171 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस वैल्यूएशन पर कंपनी की कुल कीमत करीब 2,881 करोड़ रुपये बैठती है।

OnEMI Technology Solutions IPO

OnEMI Technology Solutions IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद शेयर अलॉटमेंट 6 मई तक फाइनल हो सकता है।

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Kissht चलाने वाली कंपनी OnEMI Technology Solutions अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह पब्लिक इश्यू 926 करोड़ रुपये का है, जो कि 30 अप्रैल को खुलने वाला है। यह IPO 5 मई तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इसके अलाा 29 अप्रैल को एंकर निवेशकों के लिए एक दिन के लिए खुलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह कंपनी Temasek Holdings के समर्थन वाली फिनटेक कंपनी है। IPO के लिए प्राइस बैंड 162 से 171 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस वैल्यूएशन पर कंपनी की कुल कीमत करीब 2,881 करोड़ रुपये बैठती है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयर अलॉटमेंट 6 मई तक फाइनल हो सकता है, जबकि कंपनी के शेयर 8 मई से स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

OnEMI Technology IPO का स्ट्रक्चर

OnEMI Technology Solutions इस IPO के जरिए 850 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू से जुटाएगी। इसके अलावा लगभग 75.92 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी होगा, जिसमें कुछ मौजूदा निवेशक अपने 44.39 लाख शेयर बेचेंगे। इनमें Vertex Holdings, Ventureast Proactive Fund और Ammar Sdn Bhd जैसे निवेशक शामिल हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसों में से 637.5 करोड़ रुपये कंपनी अपनी सब्सिडियरी Si Creva में लगाएगी। यह एक NBFC है, जो सैलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉयड लोगों को अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन देती है। बाकी रकम सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखी जाएगी।

OnEMI Technology का बिजनेस

OnEMI Technology Solutions की शुरुआत 2016 में मुंबई में हुई थी। कंपनी ने अगस्त 2025 में SEBI के पास IPO के लिए दस्तावेज जमा किए थे, जिन्हें जनवरी 2026 में मंजूरी मिली।

कंपनी के प्रमोटर्स रणवीर सिंह और कृष्णन विश्वनाथन के पास 32.3% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 67.7% पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। Vertex Holdings कंपनी का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है, जिसके पास 22.68% हिस्सेदारी है। Ammar Sdn Bhd के पास 12.13% हिस्सेदारी है।

OnEMI Technology का फाइनेंशियल

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर 2025 तक के 9 महीनों में कंपनी ने 199.2 करोड़ रुपये का मुनाफा और 1,559.9 करोड़ रुपये की रेवेन्यू दर्ज की है। IPO को मैनेज करने के लिए JM Financial, HSBC Securities and Capital Markets (India), Nuvama Wealth Management, SBI Capital Markets और Centrum Broking को merchant bankers बनाया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख