return to news
  1. Q3 Results Today: NTPC, NTPC Green Energy, ICICI Bank, Yes Bank... आज इन कंपनियों के Q3FY25 नतीजे होंगे जारी

मार्केट न्यूज़

Q3 Results Today: NTPC, NTPC Green Energy, ICICI Bank, Yes Bank... आज इन कंपनियों के Q3FY25 नतीजे होंगे जारी

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 25, 2025, 11:59 IST

सारांश

Q3FY25 Financial Results: इसके पहले शुक्रवार को आए नतीजों में Indigo एयरलाइन की पेरंट कंपनी InterGlobe Aviation Limited ने तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹2,449 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया है जो पिछले साल की तुलना में 18% कम है।

शेयर सूची

अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही के नतीजे फरवरी तक होंगे जारी। (तस्वीर: Shutterstock)

अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही के नतीजे फरवरी तक होंगे जारी। (तस्वीर: Shutterstock)

बीते हफ्ते में कई बड़ी कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही की अपनी आमदनी का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। हफ्ते का आखिरी दिन भी गहमागहमी का रहने वाला है। शनिवार 25 जनवरी को 28 कंपनियां अपने वित्तीय रिजल्ट्स रिपोर्ट करेंगी जिनपर निवेशकों की निगाहें बनी रहेंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज जिन कंपनियों के अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के नतीजों को रिलीज किया जाना है उनमें ICICI Bank, IDFC First Bank, NDTV, NTPC Ltd., NTPC Green, Orient Bell, Yes Bank जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनके अलावा Transport Corporation of India Ltd., SBFC Finance Ltd. और Macrotech Developers भी आज अपने रिजल्ट्स जारी करेंगे।

कैसी रही थी Q2 की परफॉर्मेंस?

सितंबर में खत्म हुई दूसरी तिमाही में NTPC का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5,380 करोड़ रहा था जो पिछली तिमाही से करीब 14% ज्यादा था जबकि Yes Bank का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹553 करोड़ रिपोर्ट किया था जो पहली तिमाही से 145.6% ज्यादा था। ICICI Bank को दूसरी तिमाही में पिछले साल की तुलना में 14.5% ज्यादा कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट मिला था।

NTPC Green Energy स्टॉक एक्सचेंज पर नवंबर, 2024 में उतरी थी। उसके बाद से कंपनी बाजार में खासी चर्चित रही है। कंपनी को कई बड़े प्रॉजेक्ट्स मिले हैं। अब इसके तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे शनिवार को रिलीज होने को लेकर भी गहमागहमी बनी है।

और भी नतीजे आए

इसके पहले शुक्रवार को आए नतीजों में Indigo एयरलाइन की पेरंट कंपनी InterGlobe Aviation Limited ने तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹2,449 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया है जो पिछले साल की तुलना में 18% कम है। पिछले साल यह ₹2998 करोड़ रहा था।

भारत की अग्रणी स्टील कंपनी JSW Steel की भी आमदनी में पिछले साल की तुलना में 1.3% की गिरावट देखी गई है। पिछले साल यह ₹41940 करोड़ थी जबकि इस साल ₹41378 करोड़ रही।

वहीं, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Shriram Finance ने स्टॉक एक्सचेंज को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 73.4% नेट प्रॉफिट कमाया है। यह इस दौरान ₹3248.64 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1873.59 करोड़ था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख