return to news
  1. Dr. Reddy's Lab: Q3 के सुस्त नतीजों के बाद फार्मा कंपनी के शेयर्स 7% तक लुढ़के

मार्केट न्यूज़

Dr. Reddy's Lab: Q3 के सुस्त नतीजों के बाद फार्मा कंपनी के शेयर्स 7% तक लुढ़के

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 24, 2025, 12:26 IST

सारांश

Dr. Reddy's Laboratories के शेयर्स शुक्रवार को तेजी से लुढ़क गए। कंपनी ने तीसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी किए थे जिन्हें लेकर निवेशकों में उत्साह नहीं बना।

शेयर सूची

कंपनी को PAT में हुआ 2% फायदा

कंपनी को PAT में हुआ 2% फायदा

फार्मासूटिकल कंपनी Dr. Reddy’s Laboratories के शेयर्स शुक्रवार 24 जनवरी को करीब 7% तक गिर गए। दरअसल, कंपनी ने एक दिन पहले ही वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में अपनी आमदनी का ब्योरा दिया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सुबह 6.6% की गिरावट के बाद ये नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹1,203.5 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। सुबह करीब 11:53 बजे ये 4.22% की गिरावट के साथ ₹1,235 प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे। इससे पहले सुबह करीब 10:20 पर ये बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 4.6% नीचे ₹1,230 पर पहुंच गए थे।

क्या रहे Q3 के नतीजे?

कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजे जारी करते हुए बताया था कि उसे अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 2% ज्यादा कंसॉलिडेटेड टैक्स के बाद प्रॉफिट बढ़ गया था। यह ₹1413 करोड़ रहा था जबकि पिछले साल यह ₹1378.9 करोड़ रहा था। उत्तर अमेरिका से कंपनी की आमदनी भी 1% बढ़कर ₹3380 करोड़ पर पहुंच गई है।

कंपनी की आमदनी भी पिछले साल की तुलना में 16% बढ़कर ₹8,359 करोड़ पर पहुंच गई है लेकिन EBITDA मार्जिन 29.3% से 27.5% पर आ गया है। कंपनी के लिए ज्यादा बड़ी चिंता कैंसर की दवाई Revlimid से आने वाली आमदनी के गिरने की है। इससे Dr Reddy’s की ग्रोथ में पहले ज्यादा योगदान होता था।

पहले का रिपोर्ट कार्ड

इससे पहले वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी ₹24,669.7 करोड़ रही थी जो FY22 में ₹21,545.2 करोड़ रही थी। FY23 में इसे टैक्स के बाद प्रॉफिट ₹4,507.3 करोड़ हुआ था जो FY22 में ₹2182 करोड़ था।

Dr. Reddy’s Laboratories फार्मा सेक्टर में 20 साल से है और बड़ी रेंज में ऐक्टिव फार्मासूटिकल इंग्रीडीयंट्स (API) बनाती है। यह भारत, रूस, अमेरिका और जर्मनी में जेनेरिक दवाइयां बनाती है। कंपनी ने कीमोथेरेपी के बाद इन्फेक्शन्स से लड़ने के लिए Grafeel नाम की एक दवाई भी बनाई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख