return to news
  1. Stocks To Watch: पहली तिमाही के नतीजों और बड़े ऑर्डर्स का दिखेगा दम, आज इन शेयरों में आ सकता है उछाल

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: पहली तिमाही के नतीजों और बड़े ऑर्डर्स का दिखेगा दम, आज इन शेयरों में आ सकता है उछाल

Upstox

4 min read | अपडेटेड July 29, 2026, 07:42 IST

सारांश

शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर एक्शन में नजर आ सकते हैं। एलएंडटी, टाटा कैपिटल, परादीप फॉस्फेट्स, सनोफी कंज्यूमर और आरपीजी लाइफ साइंसेज ने अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

stocks to watch 29 july

आज शेयर बाजार में कई कंपनियों पर निवेशकों की नजर होगी।

भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। कई प्रमुख कंपनियों ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के कंसोलिडेटेड नतीजे जारी किए हैं, जिनमें उनके नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही कई दिग्गजों को नए वर्क ऑर्डर और बड़े एग्रीमेंट की मंजूरी मिली है। आज ट्रेडिंग सेशन के दौरान इन खबरों और नतीजों का असर शेयर बाजार की चाल पर देखने को मिल सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एलएंडटी और टाटा कैपिटल के पहली तिमाही के नतीजे

दिग्गज कंपनी एलएंडटी ने पहली तिमाही के मजबूत कंसोलिडेटेड नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 14% बढ़कर 4,123 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,617 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 6.7% बढ़कर 67,942 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि कंपनी का EBITDA 3.2% घटकर 6,117 करोड़ रुपये रह गया और EBITDA मार्जिन 9.9% से गिरकर 9% पर आ गया। 30 जून तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 7.79 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि ऑर्डर इनफ्लो 14% बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये रहा है।

दूसरी तरफ टाटा कैपिटल ने भी पहली तिमाही में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 56.3% की जोरदार बढ़त के साथ 1,547 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल समान अवधि में 990 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी की टोटल इनकम भी 15% बढ़कर 8,825 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

परादीप फॉस्फेट्स ने अपने कंसोलिडेटेड नतीजों में 23.8% की बढ़त के साथ 393 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है, जो पिछले साल 317 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 36% बढ़कर 6,124 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA 24% बढ़कर 721 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने परादीप में 250 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 15,000 एमटीपीए क्षमता वाला एल्युमीनियम फ्लोराइड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की मंजूरी दी है।

सनोफी कंज्यूमर का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 13.3% बढ़कर 68.8 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू 6.7% बढ़कर 236 करोड़ रुपये और EBITDA 27.2% बढ़कर 89.3 करोड़ रुपये रहा है। आरपीजी लाइफ साइंसेज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर 30.8 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 15.8% बढ़कर 196 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

इन स्टॉक्स पर रखें नजर

ओएनजीसी के बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी एमआरपीएल के लिए सऊदी अरामको के पक्ष में 500 मिलियन डॉलर की पैरेंट कंपनी गारंटी देने की मंजूरी दी है, जिससे कच्चे तेल का आयात आसान होगा। यह व्यवस्था 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक लागू रहेगी। वहीं रेल विकास निगम लिमिटेड यानी आरवीएनएल को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से कुंदवा चैनपुर और रक्सौल के बीच रेलवे दोहरीकरण प्रोजेक्ट के लिए 358.97 करोड़ रुपये का एक्सेप्टेंस लेटर मिला है।

इसके अलावा डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस को एनपीसीआई से डेटा सेंटर ऑग्मेंटेशन और सात साल के सपोर्ट के लिए 267.58 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। रेलटेल कॉरपोरेशन को भी ओडिशा पुलिस से 170 आईटी और साइबर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की तैनाती के लिए 43.90 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर हासिल हुआ है, जिसे 30 अगस्त 2029 तक पूरा किया जाना है। इन सभी बड़ी खबरों के दम पर आज बाजार में हलचल रहने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख