return to news
  1. Stock Market: FII की खरीदारी, क्रूड ऑयल में स्थिरता, आज बाजार में रिकवरी की ये है वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: FII की खरीदारी, क्रूड ऑयल में स्थिरता, आज बाजार में रिकवरी की ये है वजहें

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 11:05 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका द्वारा दक्षिणी ईरान में किए गए नए हवाई हमलों के बाद बाजार में डर का माहौल बन गया, जिसके चलते बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। हालांकि कतर से खबर आई कि इस झड़प के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टूटी नहीं है।

Stock Market

Stock Market: विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 26 मई को भारी उतार-चढ़ाव है। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में करीब 265 अंकों की कमजोरी देखी गई। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी भी आई और यह करीब 130 अंक बढ़कर 76616.02 के स्तर पर पहुंच गया। आज के निचले स्तर के मुकाबले Sensex में करीब 390 अंकों की तेजी दर्ज की गई। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 46 अंक बढ़कर 24077 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में इस तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद बातचीत जारी

अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में किए गए नए हवाई हमलों के बाद बाजार में डर का माहौल बन गया, जिसके चलते बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। हालांकि कतर से खबर आई कि इस झड़प के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टूटी नहीं है और बातचीत अभी भी जारी है। इसी उम्मीद ने निवेशकों को निचले स्तरों पर खरीदारी करने का हौसला दिया।

कच्चे तेल में स्थिरता

कच्चे तेल की कीमतों में आज वैसे तो तेजी है लेकिन फिर भी यह 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंट क्रूड का भाव 95.53 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। क्रूड ऑयल में स्थिरता से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।

FII की खरीदारी

विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की है। सोमवार को FII ने 821.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिए। लंबे समय से जारी बिकवाली के बीच यह निवेशकों के लिए राहत की खबर है। इस खबर ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

कई सेक्टर्स में हरियाली का असर

आज के कारोबार में NSE पर ज्यादातर सेक्टर्स में तेजी नजर आ रही है। निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1 फीसदी तक उछल गए हैं। इन वजहों से आज शेयर बाजार में तेजी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख