मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 03, 2026, 09:25 IST
सारांश
मास्टर चेन्स एंड ज्वेल्स की सबसे बड़ी ताकत उसका बड़ा डिजाइन पोर्टफोलियो, स्थापित मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और देशभर में फैला होलसेल नेटवर्क है। लाइटवेट ज्वेलरी की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इस कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।

मास्टर चेन्स एंड ज्वेल्स आईपीओ: ₹400 करोड़ के फ्रेश इश्यू के साथ शेयर बाजार में उतरेगी ज्वेलरी कंपनी (Photo: Shutterstock)
भारत के संगठित गोल्ड ज्वेलरी मार्केट की टॉप कंपनियों में शुमार मास्टर चेन्स एंड ज्वेल्स लिमिटेड ने कैपिटल मार्केट से फंड जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दर्ज किया है। यह आईपीओ क्यों चर्चा में है, कंपनी क्या करती है, इस आईपीओ के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं और कंपनी आईपीओ से जुटाए फंड का इस्तेमाल कहां करेगी? चलिए इन सभी सवालों के जवाब समझते हैं। यह गोल्ड ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग और होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से जुड़ी एक स्थापित कंपनी है। प्रस्तावित आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर तरुणा मदन कोठारी द्वारा 59.06 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
मास्टर चेन्स एंड ज्वेल्स सोने के गहनों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, जॉब-वर्क और होलसेल बिक्री का बिजनेस करती है। कंपनी खास तौर से लाइटवेट गोल्ड ज्वेलरी बनाने में भी एक्टिव है। इसके कस्टमर्स देशभर में फैले हुए हैं और कंपनी अपने मजबूत होलसेल नेटवर्क के जरिए विभिन्न राज्यों के ज्वेलर्स तक प्रोडक्ट्स पहुंचाती है।
कंपनी के पास 30 जून 2026 तक लगभग 80,666 ज्वेलरी डिजाइनों का डेटाबेस था, जिससे वह कस्टमर्स की बदलती पसंद के मुताबिक नए डिजाइन उपलब्ध कराने में सक्षम है। मुंबई के काला चौकी में स्थित दो मैनुफैक्चरिंह यूनिटों की कुल सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 4,972.90 किलोग्राम है।
मास्टर चेन्स एंड ज्वेल्स का आईपीओ अभी DRHP चरण में है। कंपनी 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी, जबकि OFS के तहत प्रमोटर अपने कुछ शेयर बेचेंगे। OFS से मिलने वाले फंड कंपनी को नहीं मिलेंगे, बल्कि सीधे शेयर बेचने वाले प्रमोटर को जाएंगे। प्राइस बैंड, आईपीओ खुलने और बंद होने की तारीख, लॉट साइज और अन्य डीटेल्स का अभी ऐलान नहीं किया गया है। ये जानकारी SEBI की मंजूरी और RHP जारी होने के बाद पब्लिक की जाएगी।
कंपनी ने बताया है कि फ्रेश इश्यू से मिले फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल (कार्यशील पूंजी) की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। ज्वेलरी उद्योग में सोने की ऊंची कीमतों के कारण कार्यशील पूंजी की आवश्यकता अधिक होती है। ऐसे में यह पूंजी कंपनी को इन्वेंट्री बनाए रखने और कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगी।
DRHP में कंपनी के विस्तृत वित्तीय आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कंपनी ने खुद को संगठित गोल्ड ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग और होलसेल मार्केट का प्रमुख खिलाड़ी बताया है। निवेशकों को अंतिम निवेश निर्णय लेने से पहले RHP में दिए गए रेवेन्यू, नेट प्रॉफिट, EBITDA, कैश फ्लो, कर्ज और अन्य वित्तीय अनुपातों का विस्तार से अध्ययन करना चाहिए।
मास्टर चेन्स एंड ज्वेल्स की सबसे बड़ी ताकत उसका बड़ा डिजाइन पोर्टफोलियो, स्थापित मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और देशभर में फैला होलसेल नेटवर्क है। लाइटवेट ज्वेलरी की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इस कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। इसके अलावा, इन-हाउस डिजाइन और उत्पादन क्षमता कंपनी को मार्केट की बदलती मांग के मुताबिक तेजी से नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने में मदद करती है।
सबसे पहला जोखिम सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का है। अगर गोल्ड की कीमतों में तेज बदलाव होता है, तो कंपनी की लागत और लाभ मार्जिन प्रभावित हो सकते हैं।
दूसरा, ज्वेलरी इंडस्ट्री में उपभोक्ता मांग आर्थिक परिस्थितियों, त्योहारों और शादी के सीजन पर काफी निर्भर करती है। मांग में कमी आने पर बिक्री प्रभावित हो सकती है।
तीसरा, कंपनी का कारोबार वर्किंग कैपिटल पर काफी निर्भर है। अगर समय पर पर्याप्त पूंजी उपलब्ध नहीं होती, तो उत्पादन और कारोबार के विस्तार पर असर पड़ सकता है।
इसके अलावा, प्रतिस्पर्धा, सोने की उपलब्धता, नियामकीय बदलाव, कुशल कारीगरों की उपलब्धता और उपभोक्ताओं की बदलती पसंद भी कंपनी के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।
भारत में संगठित ज्वेलरी मार्केट लगातार बढ़ रहा है। ब्रांडेड और हल्के वजन वाले गहनों की मांग में तेजी से इस सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों के लिए अवसर बन रहे हैं। यदि मास्टर चेन्स एंड ज्वेल्स अपनी उत्पादन क्षमता, डिजाइन पोर्टफोलियो और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का प्रभावी इस्तेमाल करती है, तो भविष्य में कारोबार का विस्तार संभव है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख