return to news
  1. मारुति सुजुकी का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 11% घटा, लेकिन रेवेन्यू में 36% की शानदार बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

मारुति सुजुकी का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 11% घटा, लेकिन रेवेन्यू में 36% की शानदार बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 31, 2026, 17:28 IST

सारांश

मारुति सुजुकी का रेवेन्यू तिमाही के दौरान 35.9 फीसदी बढ़कर ₹52,456 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹38,593 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 0.37 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 14242 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.85 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki: जून तिमाही में मारुति सुजुकी के मुनाफे में गिरावट आई है, लेकिन रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई।

Maruti Suzuki India Q1 Results: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने आज 31 जुलाई को FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.8 फीसदी घटकर 3352 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,758 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.37 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 14242 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.85 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मारुति सुजुकी के रेवेन्यू में 36% की बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी का रेवेन्यू तिमाही के दौरान 35.9 फीसदी बढ़कर ₹52,456 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹38,593 करोड़ था। जून तिमाही के दौरान मारुति सुजुकी का EBITDA 14.5 फीसदी घटकर ₹4,312 करोड़ रहा, जो पहले ₹5,043 करोड़ था। वहीं, मार्जिन 13.1% के मुकाबले 8.2% रहा।

मारुति ने बताया कि तिमाही की शुरुआत से ही कच्चे माल की कीमतें बढ़ने लगी थीं। बाद में मध्य-पूर्व (Middle East) में संघर्ष शुरू होने से लागत और बढ़ गई। इसका सीधा असर कंपनी के मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन पर पड़ा। इसका मतलब है कि बिक्री बढ़ने के बावजूद कंपनी की कमाई पर लागत का दबाव बना रहा।

छोटी कारों, SUV और एक्सपोर्ट में शानदार बढ़त

जून तिमाही में मारुति की कुल बिक्री 29.3% बढ़ी। छोटी कारों की बिक्री 34.1% बढ़ी, जबकि SUV की बिक्री में 44.6% का उछाल आया। वहीं, कंपनी का निर्यात (Exports) भी 28.6% बढ़ा। इससे पता चलता है कि घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में कंपनी की मांग मजबूत रही।

कंपनी का घरेलू पैसेंजर व्हीकल मार्केट शेयर बढ़कर 41.2% हो गया, जो पिछले साल की तुलना में 2.3 प्रतिशत अंक ज्यादा है। मारुति ने बताया कि खरखौदा स्थित दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शुरू होने से उत्पादन क्षमता बढ़ी, जिससे ज्यादा गाड़ियों की सप्लाई करना संभव हुआ। तिमाही के अंत में डीलरों के पास सिर्फ करीब 13 दिनों का स्टॉक था, जो मजबूत मांग का संकेत माना जाता है।

CBG प्रोजेक्ट में 561 करोड़ रुपये का निवेश

मारुति सुजुकी अब क्लीन एनर्जी पर भी फोकस बढ़ा रही है। कंपनी के बोर्ड ने कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) के चार प्रोजेक्ट्स के पहले चरण को मंजूरी दी है। इसके लिए 561 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि शुरुआती प्रोजेक्ट्स के अनुभव के आधार पर आगे और विस्तार पर फैसला लिया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख