return to news
  1. Manipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद अब अलॉटमेंट की बारी, BSE, NSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Manipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद अब अलॉटमेंट की बारी, BSE, NSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 01, 2026, 10:36 IST

सारांश

अगर आपने Manipal Health Enterprises के आईपीओ में दांव लगाया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

Manipal Health IPO

Manipal Health IPO: BSE और NSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 5 अगस्त तय की गई है।

Manipal Health Enterprises के IPO निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यह पब्लिक इश्यू 29 से 31 जुलाई तक कुल 4.92 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 3 अगस्त को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 5 अगस्त तय की गई है। बता दें कि इस आईपीओ का इश्यू साइज ₹9,275.22 करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने Manipal Health Enterprises के आईपीओ में दांव लगाया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Manipal Health IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

BSE के आंकड़ों के मुताबिक Manipal Health के आईपीओ को कुल 44,30,73,025 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 9,00,88,286 शेयर थे। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 8.25 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 1.02 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 0.93 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 2.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इस तरह यह कुल 4.92 गुना भर गया।

क्या है कंपनी का बिजनेस मॉडल?

साल 2010 में स्थापित Manipal Health Enterprises भारत की प्रमुख हेल्थकेयर सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है। कंपनी देशभर में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, डे-केयर सेंटर, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर का बड़ा नेटवर्क संचालित करती है। इसका बिजनेस मॉडल केवल अस्पताल चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को इलाज, सर्जरी, डायग्नोस्टिक्स, इमरजेंसी, क्रिटिकल केयर और लंबी अवधि की मेडिकल सेवाएं एक ही नेटवर्क के तहत उपलब्ध कराता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख