return to news
  1. Mahanadi Coalfields IPO को एंकर निवेशकों का जबरदस्त साथ, LIC-Nippon समेत 53 फंड्स ने लगाए ₹2,295 करोड़

मार्केट न्यूज़

Mahanadi Coalfields IPO को एंकर निवेशकों का जबरदस्त साथ, LIC-Nippon समेत 53 फंड्स ने लगाए ₹2,295 करोड़

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड November 19, 2026, 08:39 IST

सारांश

प्रमुख निवेशकों में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और Nippon Life India Trustee शामिल हैं। LIC को करीब 568 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आवंटित किए गए, जबकि Nippon Life India Trustee को अपनी दो योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रुपये के शेयर मिले।

महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ

शेयर बाजार में उतरने को तैयार Mahanadi Coalfields, IPO से पहले बड़े निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी (Photo: Shutterstocks)

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (Mahanadi Coalfields Limited, MCL) का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। इससे पहले इस आईपीओ को एंकर इन्वेस्टरों से जबर्दस्त सपोर्ट मिला है। कंपनी ने अपने IPO से पहले एंकर इन्वेस्टरों के जरिए 2,295 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली है। स्टॉक एक्सचेंजों पर अपलोड किए गए सर्कुलर के मुताबिक, महानदी कोलफील्ड्स ने एंकर इन्वेस्टरों को 136 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कुल 16,87,68,255 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इस एंकर राउंड में कुल 53 फंड्स ने हिस्सा लिया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रमुख निवेशकों में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और Nippon Life India Trustee शामिल हैं। LIC को करीब 568 करोड़ रुपये के शेयर अलॉट किए गए, जबकि Nippon Life India Trustee को अपनी दो योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रुपये के शेयर मिले।

इसके अलावा अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, इन्वेस्को म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, और एक्सिस म्यूचुअल फंड जैसे बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टरों ने भी इसमें भागीदारी की।

घरेलू म्यूचुअल फंड्स की 53% हिस्सेदारी

एंकर इन्वेस्टरों के कुल अलॉटमेंट में घरेलू म्यूचुअल फंड्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन्हें कुल 8.95 करोड़ शेयर अलॉट किए गए, जो एंकर अलॉटमेंट का लगभग 53% है। ये शेयर 11 म्यूचुअल फंड्स की 29 अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से अलॉट किए गए।

₹8,981 करोड़ का है MCL IPO

महानदी कोलफील्ड्स ने अपने आईपीओ के लिए 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आधार पर कंपनी का मूल्यांकन 90,000 करोड़ रुपये से अधिक बैठता है। कंपनी का कुल आईपीओ साइज 8,981 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह Offer for Sale (OFS) होगा, जिसके तहत प्रमोटर कंपनी कोल इंडिया अपनी 10% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके लिए अधिकतम 66.18 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। क्योंकि यह इश्यू पूरी तरह OFS है, इसलिए आईपीओ से मिलने वाली पूरी रकम कोल इंडिया को नहीं मिलेगी। महानदी कोलफील्ड्स को इस इश्यू से सीधे कोई फंड नहीं मिलेगा। कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियों को शेयर बाजार में उतारने की रणनीति MCL की शेयर बाजार में लिस्टिंग कोल इंडिया की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपनी सहायक कंपनियों का बाजार मूल्य सामने लाना चाहती है। इस साल सार्वजनिक बाजार में उतरने वाली MCL, कोल इंडिया की तीसरी सहायक कंपनी होगी।

इससे पहले जनवरी में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की लिस्टिंग हुई थी, जबकि सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड का आईपीओ मार्च में खुला था।

देश के कोयला उत्पादन में MCL की बड़ी भूमिका

1992 में स्थापित महानदी कोलफील्ड्स देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 218.31 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया, जो भारत के कुल नॉन-कोकिंग कोयला उत्पादन का लगभग 22.4% है। वहीं, कोल इंडिया के कुल उत्पादन में MCL का योगदान 28% से अधिक रहा। देश के घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80% से ज्यादा है।

कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग 27 नवंबर को संभावित है। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर SBI Capital Markets, Axis Capital, BOB Capital Markets, IDBI Capital Markets & Securities और IIFL Capital Services हैं, जबकि KFin Technologies रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories