return to news
  1. Stocks to Watch: Jio Financial ने जॉइंट वेंचर में लगाए ₹246 करोड़, आज Bharat Forge समेत इन शेयरों पर भी फोकस

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Jio Financial ने जॉइंट वेंचर में लगाए ₹246 करोड़, आज Bharat Forge समेत इन शेयरों पर भी फोकस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 19, 2026, 07:37 IST

सारांश

Jio Financial Services और दुनिया की बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock ने अपने 50:50 जॉइंट वेंचर Jio BlackRock Asset Management में 123-123 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दोनों कंपनियों ने राइट्स इश्यू के जरिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 12.3-12.3 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

Stocks to watch

सीमेंट कंपनी Dalmia Bharat के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 23 नवंबर 2026 को होने वाली है।

Stocks to Watch: आज 19 नवंबर को शेयर बाजार में Jio Financial Services, Bharat Forge, Dalmia Bharat, Sky Gold & Diamonds और LT Foods समेत कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। किसी कंपनी ने नई निवेश योजना की जानकारी दी है, तो किसी ने बायबैक, अधिग्रहण और फंड जुटाने से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं कि आज किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए और उनके पीछे क्या वजह है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jio Financial Services

Jio Financial Services और दुनिया की बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock ने अपने 50:50 जॉइंट वेंचर Jio BlackRock Asset Management में 123-123 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दोनों कंपनियों ने राइट्स इश्यू के जरिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 12.3-12.3 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

ये शेयर 10 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए गए हैं। इस निवेश से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल जॉइंट वेंचर अपने कारोबारी कामकाज को आगे बढ़ाने में करेगा। कंपनी के मुताबिक, यह संबंधित पक्षों के बीच बाजार की सामान्य शर्तों पर किया गया लेनदेन है।

Bharat Forge

Bharat Forge ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Kalyani Strategic Systems Ltd (KSSL) में 291 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया गया है। इसके लिए कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल किया है। इसके बदले Bharat Forge को KSSL के 29.05 करोड़ पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर मिले हैं। प्रत्येक शेयर की कीमत 10 रुपये है। इन शेयरों का अलॉटमेंट 18 नवंबर को पूरा हुआ।

Dalmia Bharat

सीमेंट कंपनी Dalmia Bharat के शेयरों पर भी नजर रहेगी। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 23 नवंबर 2026 को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी अपने पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगी। यानी कंपनी बाजार से अपने ही शेयर वापस खरीदने की योजना पर चर्चा करेगी। हालांकि, अभी बायबैक की कीमत और शेयरों की संख्या जैसी जानकारी सामने नहीं आई है।

Sky Gold & Diamonds

Sky Gold & Diamonds ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी के बोर्ड और शेयरधारकों ने 1,800 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह पैसा पब्लिक या प्राइवेट ऑफरिंग के जरिए जुटा सकती है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए इक्विटी शेयर जारी करने का विकल्प भी शामिल है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की कारोबारी जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

LT Foods

LT Foods की अमेरिकी सब्सिडियरी LT Foods Americas ने Maya Kaimal ब्रांड की पैरेंट कंपनी MK Foods Holdings को खरीदने के लिए समझौता किया है। इस अधिग्रहण की एंटरप्राइज वैल्यू 58 लाख डॉलर यानी करीब 5.8 मिलियन डॉलर तय की गई है। Maya Kaimal प्रीमियम इंडियन-इंस्पायर्ड फूड ब्रांड है। इस डील के तहत LT Foods अमेरिका में अपने कारोबार का विस्तार कर सकेगी। कंपनी को उम्मीद है कि जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद यह अधिग्रहण अगले तीन महीनों में पूरा हो जाएगा।

National Aluminium Company (NALCO)

NALCO ने रूस की कंपनी RUSAL के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों कंपनियां रेड मड से स्कैंडियम नाम के महत्वपूर्ण खनिज को निकालने की संभावनाओं पर मिलकर काम करेंगी। रेड मड एल्युमिना बनाने की प्रक्रिया में निकलने वाला औद्योगिक कचरा है। इस साझेदारी का मकसद तकनीकी जानकारी साझा करना और इस कचरे से स्कैंडियम निकालने के व्यावहारिक तरीकों का पता लगाना है।

Aye Finance

एनबीएफसी कंपनी Aye Finance ने 325 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी यह रकम तीन सीरीज में सिक्योर्ड, लिस्टेड और रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करके जुटाएगी। इसके लिए प्राइवेट प्लेसमेंट का रास्ता अपनाया जाएगा। इस इश्यू में 75 करोड़ रुपये तक का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है। प्रत्येक डिबेंचर की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये होगी और इन्हें डीमैट फॉर्म में जारी किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories