return to news
  1. म्यूचुअल फंड से ग्लोबल निवेशकों तक का भरोसा, अर्बन कंपनी का 2,500 करोड़ का QIP रहा सुपरहिट

मार्केट न्यूज़

म्यूचुअल फंड से ग्लोबल निवेशकों तक का भरोसा, अर्बन कंपनी का 2,500 करोड़ का QIP रहा सुपरहिट

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 20, 2026, 10:21 IST

सारांश

कंपनी के अनुसार, यह क्यूआईपी 16 नवंबर 2026 को खुला था और 19 नवंबर को बंद हुआ। इसी दिन कंपनी के बोर्ड की फंड रेज कमेटी ने 16,02,56,410 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी।

शेयर सूची

अर्बन कंपनी

15 हजार करोड़ की बोलियां, 2,500 करोड़ जुटाए; अर्बन कंपनी के शेयरों पर संस्थागत निवेशकों की नजर (Photo: Shutterstock)

होम सर्विसेज के सेक्टर में काम करने वाली प्रमुख कंपनी अर्बन कंपनी लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के इस इश्यू को घरेलू और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टरों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। कुल 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं, जो जारी किए गए इश्यू के साइज से छह गुना से भी ज्यादा हैं। अर्बन कंपनी के शेयरों में आज कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे के आस-पास अर्बन कंपनी के शेयर 2.93% यानी कि 5.15 रुपये गिरकर 170.60 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के अनुसार, यह क्यूआईपी 16 नवंबर 2026 को खुला था और 19 नवंबर को बंद हुआ। इसी दिन कंपनी के बोर्ड की फंड रेज कमेटी ने 16,02,56,410 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 1 रुपये और इश्यू प्राइस 156 रुपये निर्धारित किया गया। यह सेबी के निर्धारित फ्लोर प्राइस 161.03 रुपये से लगभग 3.1% कम है।

इस पूंजी जुटाने की प्रक्रिया में 60 से अधिक निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई, जबकि कुल 33 निवेशकों को शेयर अलॉट किए गए। इनमें 13 ऐसे निवेशक भी शामिल हैं, जिनके पास इश्यू की तारीख तक कंपनी के शेयर नहीं थे। खास बात यह रही कि कुल इश्यू का 50% से अधिक हिस्सा म्यूचुअल फंडों को अलॉट किया गया।

निवेशकों की लिस्ट में कौन-कौन?

निवेशकों की लिस्ट में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट, इनवेस्को, कोटक, निप्पॉन इंडिया और यूटीआई जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ, बजाज लाइफ इंश्योरेंस और एडेलवाइस लाइफ जैसी घरेलू बीमा कंपनियों ने भी भागीदारी की। इंटरनेशनल लेवल पर गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट, नॉर्वेजियन बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अमुंडी, पिक्टेट और मैनुलाइफ जैसे संस्थागत निवेशकों ने रुचि दिखाई। घरेलू निवेशक प्रेमजी इन्वेस्ट भी इस प्रक्रिया का हिस्सा रहा।

कहां इस्तेमाल होगी जुटाई गई रकम?

कंपनी ने क्लियर किया है कि क्यूआईपी से मिली शुद्ध राशि का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा। इसमें 'इंस्टाहेल्प बाय यूसी' के लिए सर्विस प्रोफेशनल्स का मजबूत नेटवर्क तैयार करना, ब्रांड मार्केटिंग, तकनीक और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास शामिल है। इसके अलावा सर्विस प्रोफेशनल्स के ट्रेनिंग फ्रेमवर्क, नेटिव प्रोडक्ट्स की रिसर्च एंड डेवलपमेंट और संभावित अधिग्रहणों पर भी निवेश किया जाएगा।

अर्बन कंपनी एक टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों को सफाई, मरम्मत, ब्यूटी, सैलून और स्पा जैसी सेवाओं के लिए प्रशिक्षित पेशेवरों से जोड़ता है। कंपनी के अनुसार, H1 FY27 में InstaHelp को छोड़कर सक्रिय सर्विस प्रोफेशनल्स की औसत मासिक शुद्ध कमाई 30,708 रुपये रही, जबकि टॉप 5% पेशेवरों की कमाई 56,731 रुपये तक पहुंची। इस क्यूआईपी के लिए मॉर्गन स्टेनली इंडिया प्रमुख बुक रनर रहा, जबकि कोटक महिंद्रा कैपिटल और एमके ग्लोबल ने सहयोग किया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories