return to news
  1. L&T Q4 Results: हर शेयर पर मिलेगा ₹38 का डिविडेंड, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्केट न्यूज़

L&T Q4 Results: हर शेयर पर मिलेगा ₹38 का डिविडेंड, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 17:38 IST

सारांश

Larsen & Toubro ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। बोर्ड ने FY26 के लिए, ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹38 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

शेयर सूची

Larsen & Toubro

Larsen & Toubro का मार्च तिमाही में रेवेन्यू 11.3 फीसदी बढ़ गया।

L&T Q4 Results: लार्सन & टूब्रो ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। नवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 फीसदी घटकर 5325.60 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 5497.26 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 1.07 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 4056.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 5.57 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 11% की बढ़ोतरी

Larsen & Toubro का मार्च तिमाही में रेवेन्यू 11.3 फीसदी बढ़कर 82,762.16 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 74,392.28 करोड़ रुपये था। इसके अलावा EBITDA में 5 फीसदी की बढ़ोतरी रही, जो 8,610.26 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले 8,202.54 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 10.4% रहा, जो पहले 11.0% था।

Larsen & Toubro देगी डिविडेंड

Larsen & Toubro ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। बोर्ड ने FY26 के लिए, ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹38 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी ने कहा, "कंपनी आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का भुगतान करेगी, यानी कि यह काम लगभग 10 जून 2026 तक हो जाएगा।" कंपनी ने इसके लिए शुक्रवार, 22 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख