return to news
  1. Stock Market Wrap: रिकवरी के बावजूद बाजार पर दबाव, Sensex 251 अंक लुढ़का, Nifty 24032 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: रिकवरी के बावजूद बाजार पर दबाव, Sensex 251 अंक लुढ़का, Nifty 24032 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 15:39 IST

सारांश

Sensex एक समय पर करीब 750 अंक तक लुढ़क गया था। लेकिन बाद में इसमें मजबूत रिकवरी देखी गई। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा है। इसके चलते क्रूड ऑयल में उछाल आया है। रुपये ने भी आज अपने नए ऑल-टाइम लो को छू लिया।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 05 मई को गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 251.61 अंकों की कमजोरी रही और यह 77,017.79 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 86.50 अंक लुढ़ककर 24032.80 के लेवल पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sensex एक समय पर करीब 750 अंक तक लुढ़क गया था। लेकिन बाद में इसमें मजबूत रिकवरी देखी गई। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा है। इसके चलते क्रूड ऑयल में उछाल आया है। रुपये ने भी आज अपने नए ऑल-टाइम लो को छू लिया।

ICICI Bank समेत कई शेयरों में कमजोरी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट ICICI Bank, Eternal, Tech Mahindra, Bharti Airtel और Maruti Suzuki जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ M&M, UltraTech Cements, Bajaj Finserv, Infosys और Bajaj Finance जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.20 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

ऑटो, FMCG समेत कई सेक्टर्स में गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, मेटल और फार्मा जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि इन सभी इंडेक्स में 1 फीसदी से कम की ही बढ़त रही। दूसरी तरफ निफ्टी PSU बैंक, प्राइवेट बैंक में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए।

इन फैक्टर्स से टूटा शेयर बाजार

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में तनाव बढ़ने की खबर है। दोनों देशों के बीच खाड़ी क्षेत्र में फिर से हमले हुए हैं। ये टकराव खासकर Strait of Hormuz पर नियंत्रण को लेकर बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।

ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव एक बार फिर 114 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.43 पर गिर गया। आज इसमें 20 पैसे की गिरावट आई। इन सभी कारणों ने बाजार को नीचे खींच लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख