return to news
  1. Coforge Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू में भी 5% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Coforge Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू में भी 5% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 16:59 IST

सारांश

Coforge का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹4450 करोड़ रहा, जो Q3 FY26 के ₹4235 करोड़ के मुकाबले तिमाही आधार पर 5.16 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसके शेयरों में आज 1.41 फीसदी की तेजी रही और यह 1168.30 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।

शेयर सूची

Coforge

Coforge ने FY26 की मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा की है।

Coforge Q4 Results: आईटी कंपनी Coforge ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 144.80% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹612 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹250 करोड़ था। Coforge के शेयरों में आज 1.41 फीसदी की तेजी रही और यह 1168.30 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Coforge का रेवेन्यू 5% बढ़ा

Coforge का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹4450 करोड़ रहा, जो Q3 FY26 के ₹4235 करोड़ के मुकाबले तिमाही आधार पर 5.16 फीसदी की बढ़ोतरी है। तिमाही के दौरान Coforge का EBITDA लगभग 26 फीसदी बढ़कर ₹696 करोड़ हो गया, जबकि FY26 की तीसरी तिमाही में यह ₹554 करोड़ थी। मार्जिन 13.1% से बढ़कर 15.6% हो गया। फाइलिंग के अनुसार Coforge ने फाइनल डिविडेंड की घोषणा अगली मीटिंग तक के लिए टाल दी है।

Cigniti के शेयरहोल्डर्स को मिलेगा Coforge का शेयर

Coforge ने Cigniti के साथ अपने मर्जर पर शेयर स्वैप की भी घोषणा की है, जिसमें Cigniti के शेयरहोल्डर 1:1 के शेयर एक्सचेंज रेशियो में Coforge के इक्विटी शेयर पाने के हकदार होंगे। कंपनी ने फाइलिंग में कहा, "जैसा कि एक्सचेंजों को हाल ही में दी गई जानकारी में बताया गया था, Cigniti का Coforge के साथ मर्जर हो गया है और Cigniti के इक्विटी शेयरहोल्डर 1:1 के शेयर एक्सचेंज अनुपात में Coforge के इक्विटी शेयर पाने के हकदार हैं, बशर्ते बोर्ड द्वारा तय की गई रिकॉर्ड डेट पर उनकी पात्रता निर्धारित हो जाए।"

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख