return to news
  1. Kuku FM की पैरेंट कंपनी लाएगी IPO, ₹3500 करोड़ जुटाने की तैयारी

मार्केट न्यूज़

Kuku FM की पैरेंट कंपनी लाएगी IPO, ₹3500 करोड़ जुटाने की तैयारी

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 15:04 IST

सारांश

Kuku Tech की वित्तीय स्थिति में भी तेजी से सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 में उसका ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर ₹1400 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹240 करोड़ था। कंपनी परिचालन स्तर पर ब्रेक-ईवन के काफी करीब पहुंच चुकी है।

Kuku FM IPO

Kuku TV हर महीने 150 से ज्यादा ओरिजिनल शो जारी कर रहा है।

ऑडियोबुक और मनोरंजन प्लेटफॉर्म Kuku FM की पैरेंट कंपनी Kuku Technologies अपना IPO लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी IPO के जरिए ₹2500 करोड़ से ₹3500 करोड़ तक जुटाना चाहती है और उसकी वैल्यूएशन ₹15000 करोड़ तक हो सकती है। Kuku Tech के आईपीओ में नए इश्यू जारी होंगे और इसके साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए भी शेयरों की बिक्री की जाएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

Kuku Tech इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नए कंटेंट बनाने और नए देशों में कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी। Kuku Tech की वित्तीय स्थिति में भी तेजी से सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 में उसका ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर ₹1400 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹240 करोड़ था। कंपनी परिचालन स्तर पर ब्रेक-ईवन के काफी करीब पहुंच चुकी है।

Kuku Tech का बिजनेस

साल 2018 में IIT के पूर्व छात्रों Lal Chand Bisu, Vinod Kumar और Vikas Goyal द्वारा स्थापित Kuku Technologies ऑडियो कंटेंट, माइक्रो-ड्रामा और एजुटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी का ऑडियो प्लेटफॉर्म Kuku FM पहले से लोकप्रिय है, जबकि 2024 में लॉन्च किया गया Kuku TV छोटे-छोटे वीडियो ड्रामा पर केंद्रित है।

Kuku TV हर महीने 150 से ज्यादा ओरिजिनल शो जारी कर रहा है और इसके डाउनलोड 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं। कंपनी का दावा है कि उसके सभी प्लेटफॉर्म्स पर 1 करोड़ से अधिक पेड सब्सक्राइबर हैं और कुल डाउनलोड 40 करोड़ से ज्यादा हैं।

क्या है Kuku Tech का आगे का प्लान?

कंपनी अब अमेरिका समेत विदेशी बाजारों में भी विस्तार की तैयारी कर रही है। पिछले साल अक्टूबर में उसने फंडिंग राउंड के जरिए 8.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिसमें कई बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया था। IPO के लिए Jefferies, JM Financial, Kotak Mahindra Capital और Axis Capital को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख