return to news
  1. Merritronix IPO Share Allotment: 315 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद शेयर अलॉटमेंट आज, BSE, Bigshare पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Merritronix IPO Share Allotment: 315 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद शेयर अलॉटमेंट आज, BSE, Bigshare पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 14:17 IST

सारांश

अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

Merritronix IPO

Merritronix IPO: लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 8 जून 2026 तय की गई है।

Merritronix के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 315.36 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों की नजर शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 4 जून को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 8 जून 2026 तय की गई है। यह आईपीओ 1 से 3 जून 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

Bigshare Services पर स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

  • Bigshare Services के IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।
  • दिए गए तीन सर्वर्स में से एक सेलेक्ट करें।
  • लिस्ट में से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • PAN कार्ड नंबर, ऐप्लिकेशन नंबर, बेनिफिशरी आईडी में से कोई एक सेलेक्ट करें।
  • कैप्चा वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  • सर्च पर क्लिक करें।

Merritronix IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक Merritronix का आईपीओ 315.36 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 98,64,45,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली जबकि ऑफर पर 31,28,000 शेयर थे। इसके तहत QIB का हिस्सा 224.91 गुना और NII का हिस्सा 476.59 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं इंडिविजुअल इनवेस्टर्स के हिस्से को 297.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

Merritronix IPO के बारे में

Merritronix का IPO ₹70.03 करोड़ का है, जिसमें 47 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। इस इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल नए उपकरण और मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Merritronix Limited की स्थापना 1988 में हुई थी। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) क्षेत्र में काम करती है और हाई-रिलायबिलिटी तथा मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और असेंबली तैयार करती है।

अगला लेख