return to news
  1. KP Green Engineering को मिले ₹258 करोड़ के नए ऑर्डर, 6 महीने में 26% लुढ़का शेयर

मार्केट न्यूज़

KP Green Engineering को मिले ₹258 करोड़ के नए ऑर्डर, 6 महीने में 26% लुढ़का शेयर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 28, 2026, 18:42 IST

सारांश

नए ऑर्डर्स में सबसे बड़ा हिस्सा सोलर प्रोजेक्ट्स का है। कंपनी को सोलर कारोबार से ₹114.53 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इनमें फिक्स्ड-टिल्ट मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, ट्रैकर टाइप मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर और इनसे जुड़े दूसरे स्ट्रक्चरल कंपोनेंट्स शामिल हैं।

शेयर सूची

KPGEL
--
KP Green Engineering

पिछले 6 महीने में KP Green Engineering के शेयरों में 26 फीसदी की गिरावट आई है।

गुजरात की कंपनी KP Green Engineering को कुल ₹258.02 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने शुक्रवार, 28 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इन ऑर्डर्स में टैक्स भी शामिल हैं। कंपनी को ये ऑर्डर सोलर, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग और पावर ट्रांसमिशन से जुड़े कारोबार के लिए मिले हैं। कंपनी के शेयरों में आज 0.42 फीसदी की तेजी देखी गई और यह BSE पर 262 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 1310 करोड़ रुपये है। पिछले 6 महीने में इसके शेयरों में 26 फीसदी की गिरावट आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोलर से मिले ₹114.53 करोड़ के ऑर्डर

नए ऑर्डर्स में सबसे बड़ा हिस्सा सोलर प्रोजेक्ट्स का है। कंपनी को सोलर कारोबार से ₹114.53 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इनमें फिक्स्ड-टिल्ट मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, ट्रैकर टाइप मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर और इनसे जुड़े दूसरे स्ट्रक्चरल कंपोनेंट्स शामिल हैं। सोलर प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले ये स्ट्रक्चर सोलर पैनल को सपोर्ट और सही एंगल पर रखने में मदद करते हैं। देश में सोलर क्षमता बढ़ने के साथ इस तरह के उपकरणों की मांग भी बढ़ रही है।

रेलवे फेंसिंग और क्रैश बैरियर से ₹92.38 करोड़

कंपनी को क्रैश बैरियर से जुड़े ₹92.38 करोड़ के ऑर्डर भी मिले हैं। इसमें रेलवे ट्रैक फेंसिंग के साथ-साथ दूसरे इस्तेमाल के लिए क्रैश बैरियर शामिल हैं। सोलर और क्रैश बैरियर से मिले कुल ऑर्डर्स करीब ₹207 करोड़ के हैं। यानी कंपनी को मिले ताजा ₹258 करोड़ के ऑर्डर्स में करीब 80% हिस्सा इन्हीं दो कारोबारों से आया है। इससे पता चलता है कि फिलहाल कंपनी के नए कारोबार में सोलर और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका काफी अहम है।

पावर ट्रांसमिशन और बिल्डिंग से भी ऑर्डर

KP Green Engineering को प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग स्ट्रक्चर के लिए ₹33.76 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा पावर ट्रांसमिशन कारोबार से ₹15.42 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स में 220 केवी से 400 केवी टावरों के लिए मटेरियल, 33 केवी और 66 केवी सबस्टेशन के स्ट्रक्चर, हार्डवेयर, केबल ट्रे, गैल्वनाइज्ड आयरन स्ट्रिप और आइसोलेटर स्ट्रक्चर शामिल हैं। कंपनी को पोल्स और हाईमास्ट प्रोडक्ट्स के लिए ₹0.97 करोड़ और 220 केवी, 66 केवी और 33 केवी नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले आइसोलेटर्स के लिए ₹0.96 करोड़ के ऑर्डर भी मिले हैं।

वित्त वर्ष में अब तक ₹497.64 करोड़ के ऑर्डर

नए ऑर्डर्स के साथ चालू वित्त वर्ष में KP Green Engineering का कुल कन्फर्म्ड ऑर्डर इनटेक बढ़कर ₹497.64 करोड़ हो गया है। इससे कंपनी को आने वाले समय में कारोबार और राजस्व की बेहतर विजिबिलिटी मिलने की उम्मीद है।

इस वित्त वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने ₹239.61 करोड़ के ऑर्डर्स हासिल किए थे। उस दौरान भी सोलर और रेलवे से जुड़े ऑर्डर्स का दबदबा रहा था। कंपनी ने सोलर से ₹116.07 करोड़ और क्रैश बैरियर से ₹76.41 करोड़ के ऑर्डर हासिल किए थे। दोनों ऑर्डर घोषणाओं को मिलाकर देखें तो वित्त वर्ष में अब तक कंपनी को करीब ₹231 करोड़ के सोलर ऑर्डर और लगभग ₹169 करोड़ के क्रैश बैरियर व रेलवे फेंसिंग ऑर्डर मिल चुके हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख