return to news
  1. कोटक महिंद्रा बैंक: जून तिमाही में 26% उछला नेट प्रॉफिट, एसेट क्वालिटी में भी सुधार

मार्केट न्यूज़

कोटक महिंद्रा बैंक: जून तिमाही में 26% उछला नेट प्रॉफिट, एसेट क्वालिटी में भी सुधार

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 18, 2026, 13:46 IST

सारांश

कोटक महिंद्रा बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 9% बढ़कर 7928 करोड़ रुपये रही। हालांकि यह बाजार के अनुमान से थोड़ी कम रही। वहीं, बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घटकर 4.53% रह गया, जो पिछले साल 4.65% था।

शेयर सूची

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank: जून तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है।

Kotak Mahindra Bank Q1 Results: कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 26% बढ़कर 4123 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3282 करोड़ रुपये था। यह बाजार के अनुमान से भी बेहतर रहा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NII बढ़ा, लेकिन अनुमान से थोड़ा कम रहा

कोटक महिंद्रा बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 9% बढ़कर 7928 करोड़ रुपये रही। हालांकि यह बाजार के अनुमान से थोड़ी कम रही। वहीं, बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घटकर 4.53% रह गया, जो पिछले साल 4.65% था।

एसेट क्वालिटी में सुधार

इस तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। ग्रॉस एनपीए (GNPA) घटकर 1.18% रह गया, जो एक साल पहले 1.48% था। वहीं, नेट एनपीए (NNPA) भी 0.34% से घटकर 0.27% पर आ गया। बैंक में नए फंसे कर्ज (Slippages) 27% घटकर 1,321 करोड़ रुपये रहे और प्रोविजन कवरेज रेशियो बढ़कर 78% हो गया।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी मजबूत रहा

बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10% बढ़कर 6131 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि प्रोविजन 45% घटकर 668 करोड़ रुपये रह गए। फीस और सर्विसेज से होने वाली आय 11% बढ़कर 2500 करोड़ रुपये हो गई।

30 जून 2026 तक बैंक का कुल लोन (Net Advances) 15% बढ़कर 5.12 लाख करोड़ रुपये और कुल डिपॉजिट 12% बढ़कर 5.73 लाख करोड़ रुपये हो गया। CASA रेशियो हल्का घटकर 40.3% रहा, जो पिछले साल 40.9% था।

तिमाही के दौरान बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) 2.14% और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 11.98% रहा। वहीं, Basel III के तहत बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 22.8% और CET-1 रेशियो 22.4% रहा, जो मजबूत पूंजी स्थिति को दर्शाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख