return to news
  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 22% घटा, लेकिन रेवेन्यू पहली बार ₹3 लाख करोड़ के पार

मार्केट न्यूज़

रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 22% घटा, लेकिन रेवेन्यू पहली बार ₹3 लाख करोड़ के पार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 20:03 IST

सारांश

RIL Q1 Results: वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 25.41% बढ़कर ₹311,850 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹248,660 करोड़ था। नतीजों से पहले आज RIL के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई।

शेयर सूची

RIL Q1 Results

RIL Q1 Results: यह स्टॉक BSE पर 2.59 फीसदी बढ़कर 1326.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

RIL Q1 Results: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज 17 जुलाई को FY27 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) अप्रैल-जून तिमाही में 22.40% घटकर ₹20,946 करोड़ रह गया। एक साल पहले कंपनी का PAT ₹26,994 करोड़ था। नतीजों से पहले आज RIL के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2.59 फीसदी बढ़कर 1326.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू ₹3 लाख करोड़ के पार

वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 25.41% बढ़कर ₹311,850 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹248,660 करोड़ था। कंपनी का कुल रेवेन्यू पहली बार ₹3 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

क्यों आई मुनाफे में गिरावट

मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह 'अन्य आय' में भारी कमी थी। पहली तिमाही में यह 57% घटकर ₹6,550 करोड़ रह गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹15,119 करोड़ थी। पिछले फाइनेंशियल ईयर में 'अन्य आय' में भारी बढ़ोतरी रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा एशियन पेंट्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने की वजह से हुई थी।

ऑयल एंड गैस बिजनेस

RIL के ऑयल एंड गैस बिजनेस का रेवेन्यू अप्रैल-जून तिमाही में 3% बढ़कर ₹6,298 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹6,103 करोड़ था। ऑयल एंड गैस सेगमेंट का ऑपरेशनल EBITDA Q1 में मामूली रूप से 0.46% घटकर ₹4,973 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹4,996 करोड़ था।

Jio Platforms का मुनाफा 9.2% बढ़ा

जियो प्लेटफॉर्म्स ने 17 जुलाई को बताया कि जून तिमाही में मुनाफा 9.2 फीसदी बढ़ा। इसकी वजह मोबिलिटी और होम सर्विस में ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, ग्राहकों का ज्यादा जुड़ाव और डिजिटल सर्विस बिजनेस में ग्रोथ थी। कंपनी ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट बढ़कर 7764 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 7108 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू 11.8 फीसदी बढ़कर 39173 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 35032 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में EBITDA 15.1 प्रतिशत बढ़कर 20,865 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 18,135 करोड़ रुपये था। जियो का ARPU एक साल पहले के मुकाबले 3.3 फीसदी बढ़कर 215.6 रुपये हो गया।

रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन कैसा रहा?

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने बताया कि उसका PAT 2,806 करोड़ रुपये रहा। उसकी तिमाही ग्रॉस रेवेन्यू 7.4 फीसदी बढ़कर 90,408 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 84,171 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 1.8 फीसदी घटकर 5,935 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 6,044 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 80 बेसिस पॉइंट्स घटकर 7.9 फीसदी हो गया।

JioStar बिजनेस का रेवेन्यू 14% बढ़ा

RIL ने बताया कि उसके JioStar बिजनेस ने जून तिमाही में रेवेन्यू ₹10,946 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 14% अधिक है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू और डिजिटल एंटरटेनमेंट ऐड रेवेन्यू में तेज वृद्धि रही। ऑपरेशन्स से EBITDA ₹933 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 30.7% की मजबूत बढ़ोतरी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख