return to news
  1. Dividend Alert: जून में होगी डिविडेंड की बारिश! Reliance से Infosys तक कई दिग्गज शेयर फोकस में

मार्केट न्यूज़

Dividend Alert: जून में होगी डिविडेंड की बारिश! Reliance से Infosys तक कई दिग्गज शेयर फोकस में

Upstox

4 min read | अपडेटेड May 30, 2026, 16:06 IST

सारांश

HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹13 का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। बैंक ने डिविडेंड पाने के पात्र निवेशकों की पहचान के लिए 19 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

Dividend

आईटी कंपनी Infosys ने अपने शेयरधारकों को ₹25 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Alert: जून 2026 शेयर बाजार के निवेशकों के लिए काफी अहम महीना रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देंगी, जबकि कुछ कंपनियां बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट, बायबैक, राइट्स इश्यू और InvIT आय वितरण जैसे कॉर्पोरेट एक्शन भी करेंगी। ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन का सीधा फायदा उन निवेशकों को मिलता है जो रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर अपने पास रखते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों पर रहेगा फोकस

जून में जिन प्रमुख कंपनियों पर निवेशकों की नजर रहेगी उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, Infosys, LIC, Tata Steel, Adani Ports, Wipro, Hindustan Unilever, Trent, Bank of Baroda, HDFC AMC, ACC, Adani Enterprises, Bajaj Finance, IndusInd Bank, Tata Power और HDFC Life जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां जून के दौरान एक्स-डेट (Ex-Date) पर ट्रेड करेंगी, जो यह तय करती है कि कौन-से निवेशक डिविडेंड या अन्य लाभ पाने के पात्र होंगे।

HDFC Bank समेत ये कंपनियां देंगी डिविडेंड

HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹13 का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। बैंक ने डिविडेंड पाने के पात्र निवेशकों की पहचान के लिए 19 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने FY26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹10 का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। यह डिविडेंड भी कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

आईटी कंपनी Infosys ने अपने शेयरधारकों को ₹25 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 तय की गई है। पात्र निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान 25 जून 2026 को किया जाएगा। जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर हैं या जो निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें संबंधित रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट पर खास नजर रखनी चाहिए।

कंपनी का नामएक्स-डेटकॉर्पोरेट एक्शनरिकॉर्ड डेट
Jagsonpal Pharmaceuticals Ltd4 मई 2026शेयर बायबैक4 मई 2026
UCO Bank4 मई 2026अंतिम डिविडेंड – ₹0.44 प्रति शेयर4 मई 2026
Avro India Ltd5 मई 2026स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹1 फेस वैल्यू)5 मई 2026
Elantas Beck India Ltd5 मई 2026डिविडेंड – ₹7.50 प्रति शेयर5 मई 2026
Hexaware Technologies Ltd5 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹8.50 प्रति शेयर5 मई 2026
Indus Infra Trust5 मई 2026आय वितरण (InvIT)5 मई 2026
Mindspace Business Parks REIT5 मई 2026आय वितरण (REIT)5 मई 2026
Odyssey Technologies Ltd6 मई 2026अंतिम डिविडेंड – ₹1.00 प्रति शेयर6 मई 2026
Oracle Financial Services Software Ltd7 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹270 प्रति शेयर7 मई 2026
Alka India Ltd8 मई 2026बोनस इश्यू (6:1)8 मई 2026
Central Bank of India8 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹0.60 प्रति शेयर8 मई 2026
KSB Ltd8 मई 2026अंतिम डिविडेंड – ₹4.40 प्रति शेयर8 मई 2026
Laurus Labs Ltd8 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹1.20 प्रति शेयर8 मई 2026
National Aluminium Company Ltd (NALCO)8 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹2.00 प्रति शेयर8 मई 2026
Ramkrishna Forgings Ltd8 मई 2026अंतरिम डिविडेंड8 मई 2026
Somany Ceramics Ltd8 मई 2026अंतरिम डिविडेंड8 मई 2026
Sundram Fasteners Ltd8 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹4.25 प्रति शेयर8 मई 2026

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख