return to news
  1. Jio Platforms IPO: शेयर अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज, आसान से स्टेप्स में समझें कैसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms IPO: शेयर अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज, आसान से स्टेप्स में समझें कैसे करें चेक

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड October 26, 2026, 06:56 IST

सारांश

जियो प्लेटफॉर्म्स के ऐतिहासिक आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट आज फाइनल होने जा रहा है। तीन दिन की बिडिंग में इस आईपीओ को 1 करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं। बीएसई आंकड़ों के अनुसार यह इश्यू कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है। शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।

jio-platforms-ipo-allotment-date-listing-date

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होगा और 28 अक्टूबर को लिस्टिंग होगी। | Image: Shutterstock

प्राइमरी मार्केट में इतिहास रचने के बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों की नजरें इसके शेयर अलॉटमेंट पर टिकी हुई हैं। तीन दिनों की बोली के दौरान निवेशकों के जबर्दस्त रिस्पॉन्स के बाद कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की पूरी उम्मीद है। प्राइमरी मार्केट के निवेशकों में इस इश्यू को लेकर भारी दीवानगी देखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स देश की ऐसी पहली कंपनी बन गई है जिसके पब्लिक ऑफर को सब्सक्रिप्शन राउंड के दौरान एक करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं। भारी मांग के बीच अब निवेशक यह जानने को उत्सुक हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन बना बड़ा रिकॉर्ड

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार 23 अक्टूबर को बोली के आखिरी दिन तक जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ कुल मिलाकर 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत ऑफर पर रखे गए कुल 19,75,25,934 शेयरों के मुकाबले निवेशकों की तरफ से 4,38,26,15,568 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। बड़े संस्थागत खरीदारों यानी QIB ने इस बोली राउंड की अगुवाई की और अपने तय कोटे को 70.55 गुना भर दिया। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों यानी NII कैटेगरी में 14 गुना बोलियां दर्ज हुईं। आम खुदरा निवेशकों का रिटेल हिस्सा भी 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ। सभी कैटेगरी में भारी बोलियां आने से इस इश्यू ने प्राइमरी मार्केट में नया कीर्तिमान बनाया है। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों पर होने की उम्मीद है।

कर्ज चुकाने में होगा 27,500 करोड़ का इस्तेमाल

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने इस पब्लिक इश्यू से जुटाए जाने वाले पैसों के इस्तेमाल की योजना भी साफ कर दी है। कंपनी इस नए फ्रेश फंड में से 27,500 करोड़ रुपये का उपयोग अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के पुराने कर्जों को चुकाने के लिए करेगी। टेलीकॉम कारोबार पर चढ़े कर्ज के इस बड़े हिस्से को चुकाने से कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी और ब्याज के बोझ से राहत मिलेगी। इससे कंपनी की बैलेंस शीट और ज्यादा बेहतर बनेगी।

आईपीओ का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को पूरा होने के बाद उन निवेशकों के लिए भी प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाएगी जिन्हें शेयर नहीं मिल पाएंगे। जिन निवेशकों को अलॉटमेंट में शेयर नहीं मिलेंगे, उनके लिए मंगलवार 27 अक्टूबर को रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ जिन निवेशकों को इस इश्यू में शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट खातों में भी मंगलवार 27 अक्टूबर को ही इक्विटी शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इस तरह मंगलवार तक सभी निवेशकों के पैसों और शेयरों का हिसाब पूरा हो जाएगा।

NSE पर Jio Platforms IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • स्टेप 1: ऑफिशियल NSE अलॉटमेंट वेबसाइट लिंक पर जाएं - https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • स्टेप 2: ‘इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल्स’ कैटेगरी चुनें।
  • स्टेप 3: ड्रॉपडाउन ऑप्शन से ‘Jio Platforms’ ऑप्शन चुनें।
  • स्टेप 4: PAN डिटेल्स या IPO एप्लीकेशन नंबर डालें।
  • स्टेप 5: अलॉटमेंट चेक रिक्वेस्ट सबमिट करें।

BSE पर Jio Platforms IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • स्टेप 1: ऑफिशियल BSE IPO अलॉटमेंट पेज लिंक पर जाएं - https://www.bseindia.com/investors/appli_check
  • स्टेप 2: ‘इक्विटी’ कैटेगरी चुनें।
  • स्टेप 3: ड्रॉपडाउन से ‘Jio Platforms Limited’ नाम चुनें।
  • स्टेप 4: इन्वेस्टर फिर अपनी PAN डिटेल्स या IPO एप्लीकेशन नंबर डाल सकते हैं।
  • स्टेप 5: दिया गया सिक्योरिटी कैप्चा डालें और अलॉटमेंट की जानकारी के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

Kfin Tech पर Jio Platforms IPO अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

KFin Technologies, Jio Platforms Limited इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का ऑफिशियल रजिस्ट्रार है, और प्राइमरी मार्केट इन्वेस्टर प्रोसेस खत्म होते ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर पाएंगे।

  • स्टेप 1: KFin Technologies IPO अलॉटमेंट वेबसाइट लिंक पर जाएं - https://ipostatus.kfintech.com/
  • स्टेप 2: मेनू ड्रॉपडाउन से IPO का नाम चुनें।
  • स्टेप 3: इन्वेस्टर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए अपना IPO एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट क्लाइंट ID, या PAN डिटेल्स डाल सकते हैं।
  • स्टेप 4: रिजल्ट देखने के लिए सबमिट चुनें।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख