return to news
  1. LTTS और नोकिया के बीच 5 साल का करार, भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा, शेयरों में एक्शन

मार्केट न्यूज़

LTTS और नोकिया के बीच 5 साल का करार, भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा, शेयरों में एक्शन

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 26, 2026, 10:12 IST

सारांश

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के शेयरों में आज इसके बाद 3% से ज्यादा का उछाल देखा गया है। 10 बजे कंपनी के शेयर 3.10% यानी कि 121 रुपये के करीब उछलकर 4,030 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे।

शेयर सूची

LTTS और नोकिया के बीच 5 साल का करार, AI और 5G पर फोकस (Photo: Shutterstock)

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने ग्लोबल टेलिकम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी कंपनी नोकिया के साथ पांच साल का करार किया है। इस साझेदारी के तहत LTTS भारत में नोकिया की इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास (R&D) गतिविधियों को सपोर्ट। इस समझौते का उद्देश्य प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन और टेक सपोर्ट जैसे सेक्टरों में काम को मजबूत करना है। एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के शेयरों में आज इसके बाद 3% से ज्यादा का उछाल देखा गया है। 10 बजे कंपनी के शेयर 3.10% यानी कि 121 रुपये के करीब उछलकर 4,030 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

समझौते के तहत LTTS भारत में नोकिया के लिए एक डेडिकेटेड ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर (ODC) स्थापित करेगी। यह सेंटर नोकिया की इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास प्रोजेक्ट्स में सपोर्ट करेगा। इसमें अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक दूरसंचार समाधानों से जुड़ी इंजीनियरिंग क्षमताओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।

यह साझेदारी तकनीकी विकास और इनोवेशन के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। LTTS की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और नोकिया की दूरसंचार तकनीक को एक साथ लाकर नए उत्पादों के विकास और एडवांस्ड कनेक्टिविटी समाधानों को आगे बढ़ाने की योजना है। इस करार के तहत रिसर्च एंड डेवलपमेंट, उत्पाद इंजीनियरिंग, नए उत्पादों का विकास, एम्बेडेड सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन और निरंतर तकनीकी सहायता जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इसके अलावा, LTTS भारत में एक विशेष इंजीनियरिंग टीम भी बनाएगी, जो नोकिया के वैश्विक टेक्नोलॉजी सेंटर को सहयोग देगी।

साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में 5G नेटवर्क, इंटेलिजेंट ऑटोमेशन, AI आधारित संचालन और AI इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग और कंप्यूटिंग की जरूरतों के बीच ये तकनीकें भविष्य के दूरसंचार नेटवर्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। यह पहल LTTS की ‘लक्ष्य 31’ रणनीति के अनुरूप भी है, जिसमें अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, ये क्षेत्र भविष्य के संचार नेटवर्क और आधुनिक डेटा सेंटर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

नोकिया में इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने भारत को नवाचार के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि LTTS के साथ साझेदारी से भारत में नोकिया की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों का विस्तार करने और तकनीकी नवाचार को गति देने में मदद मिलेगी। वहीं, LTTS के कार्यकारी निदेशक एवं रणनीतिक पहल और विकास बाजारों के अध्यक्ष अलिंद सक्सेना ने इस समझौते को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनके अनुसार, यह साझेदारी उन्नत इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग तथा AI इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कंपनी की रणनीतिक प्राथमिकताओं के अनुरूप है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख