return to news
  1. Jio Financial Services Q4 Results: मार्च तिमाही में 14% घटा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

Jio Financial Services Q4 Results: मार्च तिमाही में 14% घटा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 19:24 IST

सारांश

Jio Financial Services ने चौथी तिमाही में ऑपरेशन्स से कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹1019 करोड़ बताया। पिछले साल यह आंकड़ा ₹518 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 1.10 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 243.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Jio Financial Services

Jio Financial Services का मुनाफा घटकर 272 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Jio Financial Services ने आज 17 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.9 फीसदी घटकर 272 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 316 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 1.10 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 243.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 1.54 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डिविडेंड का ऐलान

Jio Financial Services ने चौथी तिमाही में ऑपरेशन्स से कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹1019 करोड़ बताया। पिछले साल यह आंकड़ा ₹518 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹0.60 का डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है, यानी निवेशकों को थोड़ा कैश रिटर्न मिलेगा। कंपनी के मैनेजमेंट में भी बदलाव हुआ है। बोर्ड ने Annapoorna Venkataramanan को ग्रुप CFO नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

कैसे रहे नतीजे

कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। इसकी सब्सिडियरी Jio Credit का AUM (Assets Under Management) FY26 में ₹25,000 करोड़ के पार चला गया। वहीं Jio Payment Solutions का कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू ₹50,000 करोड़ से ज्यादा रहा। इसके अलावा JioFinance app पर 2.3 करोड़ (23 मिलियन) यूनिक यूजर्स जुड़ चुके हैं।

कंपनी की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बिजनेस ऑपरेशन्स से होने वाली नेट इनकम साल-दर-साल चार गुना बढ़कर ₹1,390 करोड़ हो गई है। FY26 में यह कुल नेट इनकम का 54% हिस्सा बन गई, जबकि FY25 में यह सिर्फ 20% थी।

कंपनी के CEO Hitesh Sethia ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए एक बड़ा ग्रोथ ईयर रहा है। कंपनी AI और ML (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग) का इस्तेमाल करके लोगों की फाइनेंशियल लाइफ को आसान बनाने पर काम कर रही है। अब कंपनी की पहुंच देश के 19,000 से ज्यादा पिनकोड तक हो चुकी है।

अन्य बिजनेस भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। Jio Payments Bank Limited का डिपॉजिट बेस 84% बढ़कर ₹544 करोड़ हो गया। JioBlackRock AMC ने लॉन्च के सिर्फ 9 महीने में ₹15,200 करोड़ से ज्यादा AUM हासिल कर लिया। वहीं Jio Insurance Broking Limited का कुल प्रीमियम ₹982 करोड़ पहुंच गया, जो सालाना करीब 10% ज्यादा है।

अगला लेख