return to news
  1. Q4 Results Highlights (April 17): Jio Financial Services का मुनाफा लुढ़का, Bajaj Consumer समेत इन कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (April 17): Jio Financial Services का मुनाफा लुढ़का, Bajaj Consumer समेत इन कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

4 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 19:22 IST

सारांश

Q4 Results Live: आज 17 अप्रैल को Mastek, Hathway Cable and Datacom, Aditya Birla Money, GSM Foils, Eco Hotels and Resorts, Infomedia Press और Sanathnagar Enterprises जैसी कंपनियां भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं।

Q4 results

Q4 results: यहां जियो फाइनेंशियल समेत सभी कंपनियों के नतीजों की जानकारी दी जा रही है।

Q4 Results Live: आज 17 अप्रैल का दिन तिमाही नतीजों के हिसाब से कई कंपनियों के लिए बेहद अहम है। आज कई बड़ी-छोटी कंपनियां FY26 की जनवरी-मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं। इनमें Jio Financial Services, Bajaj Consumer Care और Mastek जैसी कंपनियां अहम हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा Mastek, Hathway Cable and Datacom, Aditya Birla Money, GSM Foils, Eco Hotels and Resorts, Infomedia Press, Sanathnagar Enterprises, Bridge Securities, Integrated Hitech और Wherrelz IT Solutions भी कमाई के आंकड़े जारी करने के लिए तैयार हैं। यहां हमने इन कंपनियों के नतीजों की लेटेस्ट जानकारी दी है।

07:18 PM: Jio Financial Services का मुनाफा 14% लुढ़का

जनवरी-मार्च तिमाही में Jio Financial Services का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.9 फीसदी घटकर 272 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 316 करोड़ रुपये था। कंपनी ने चौथी तिमाही में ऑपरेशन्स से कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹1019 करोड़ बताया। पिछले साल यह आंकड़ा ₹518 करोड़ था।

04:25 PM: Mastek का मुनाफा 2% घटा

Mastek ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 2% घटकर ₹106.15 करोड़ हो गया, जो पहले ₹108.35 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 3.6% बढ़कर ₹938.00 करोड़ हो गया, जो पहले ₹905.68 करोड़ था।

इस दौरान EBIT 1% घटकर ₹132.28 करोड़ हो गया, जो पहले ₹134.13 करोड़ था। वहीं मार्जिन 14.8% के मुकाबले 14.1% रहा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹16 के फ़ाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है।

03:03 PM: Windlas Biotech ने किया शेयर बायबैक का ऐलान

Windlas Biotech ने आज 17 अप्रैल 2026 को शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में ₹470 करोड़ के एक बड़े शेयर बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बोर्ड ने 4,70,000 तक पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है, जिनमें से हर एक का फेस वैल्यू ₹5.00 है।

बायबैक हर इक्विटी शेयर के लिए ₹1000 की कीमत पर किया जाएगा, जिसका भुगतान कैश में होगा। इसके तहत शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को बायबैक के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है।

01:07 PM: Bajaj Consumer Care का PAT 105% बढ़ा

Bajaj Consumer Care ने FY26 की मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे (PAT) में 105.26% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹63.59 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹30.98 करोड़ था।

12:56 PM: CRISIL का मुनाफा 46% उछला

CRISIL ने मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपना कंसोलिडेटेड PAT ₹233.26 करोड़ बताया, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹159.84 करोड़ से 46% ज्यादा है।

बोर्ड ने 31 दिसंबर, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए, ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹9 का पहला अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दे दी है। इस डिविडेंड का भुगतान 8 मई, 2026 को किया जाएगा।

12:06 PM: Madhya Bharat Agro Products के नतीजे घोषित

मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स ने मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए ₹59.76 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹14.25 करोड़ था। बोर्ड ने प्रति शेयर ₹0.50 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी।

11:57 AM: Bajaj Consumer का शेयर 4 फीसदी उछला

तिमाही नतीजों से पहले Bajaj Consumer Care के शेयरों में शानदार तेजी है। यह स्टॉक BSE पर 4 फीसदी बढ़कर 446 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 5,848.37 करोड़ रुपये है।

11:56 AM: Jio Financial के शेयरों में खरीदारी

Jio Financial Services के शेयरों में आज नतीजों से पहले तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 0.58 फीसदी बढ़कर 242.70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.54 लाख करोड़ रुपये है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख