return to news
  1. Stock Market Wrap: मिडिल-ईस्ट में टेंशन कम होने से बाजार में रौनक, Sensex 504 अंक चढ़ा, Nifty 24353 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: मिडिल-ईस्ट में टेंशन कम होने से बाजार में रौनक, Sensex 504 अंक चढ़ा, Nifty 24353 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 15:35 IST

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HUL, Power Grid, RIL, BEL और Titan जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, M&M, HCL Tech, LT और Infosys के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई।

Stock Market: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज 17 अप्रैल को अच्छी तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 504.86 अंकों की बढ़त रही और यह 78,493.54 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 156.80 अंकों की तेजी के साथ 24,353.55 के लेवल पर बंद हुआ। बता दें कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HUL, Power Grid समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HUL, Power Grid, RIL, BEL और Titan जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, M&M, HCL Tech, LT और Infosys के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.23 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.52 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

लगभग सभी इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी IT को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Nifty FMCG में रही और यह करीब 2.50 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। निफ्टी IT में मामूली गिरावट रही।

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। सबसे बड़ी वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन का कम होना है। इजराइल और लेबनान के बीच अस्थायी सीजफायर हो गया है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीदें जगी हैं।

इसके अलावा विदेशी निवेशकों ने 16 अप्रैल को 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। ब्रेंट क्रूड ऑयल के शेयरों में आज गिरावट नजर आ रही है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी मजबूती आई है। इन सभी वजहों ने शेयर बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख