return to news
  1. Infosys: हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, दो बड़े अधिग्रहण का ऐलान

मार्केट न्यूज़

Infosys: हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, दो बड़े अधिग्रहण का ऐलान

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 27, 2026, 12:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पहली डील में Infosys ने Optimum Healthcare IT को करीब $465 मिलियन तक में खरीदने का ऐलान किया है। इसका मकसद हेल्थकेयर और लाइफ साइंस सेगमेंट में अपनी क्षमता बढ़ाना है। अभी यह सेगमेंट Infosys के कुल रेवेन्यू का लगभग 7.2 फीसदी हिस्सा देता है।

शेयर सूची

Infosys

Infosys के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है।

Infosys Share: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के शेयरों में आज 27 मार्च को 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। दरअसल, कंपनी ने दो बड़े अधिग्रहण की घोषणा की है। ये दोनों डील खास तौर पर हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर में कंपनी की पकड़ मजबूत करने के लिए की जा रही हैं। इस खबर के चलते आज कंपनी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में खरीदारी रही, लेकिन जल्द ही यह स्टॉक लाल निशान पर चला गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इसमें 0.50 फीसदी की मामूली गिरावट थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Optimum Healthcare IT को खरीदने का ऐलान

पहली डील में Infosys ने Optimum Healthcare IT को करीब $465 मिलियन तक में खरीदने का ऐलान किया है। इसका मकसद हेल्थकेयर और लाइफ साइंस सेगमेंट में अपनी क्षमता बढ़ाना है। अभी यह सेगमेंट Infosys के कुल रेवेन्यू का लगभग 7.2 फीसदी हिस्सा देता है। Optimum Healthcare IT ने FY25 में करीब $275.9 मिलियन का रेवेन्यू कमाया था, जिससे इस डील से इंफोसिस को इस सेक्टर में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है।

Stratus Global LLC के अधिग्रहण की भी तैयारी

दूसरी डील में Infosys ने Stratus Global LLC को करीब $95 मिलियन में खरीदने की बात कही है। इससे इंश्योरेंस सेक्टर में कंपनी की पकड़ मजबूत होगी। Stratus Global ने लगभग $42.8 मिलियन का रेवेन्यू रिपोर्ट किया है। ये दोनों डील FY27 की पहली तिमाही (Q1FY27) तक पूरी होने की उम्मीद है।

Infosys के शेयरों का प्रदर्शन

Infosys के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 12 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक इसके निवेशकों को 22 फीसदी का नुकसान हो चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख