return to news
  1. Infosys Q4 Results Preview: 23 अप्रैल को आएंगे नतीजे, गाइडेंस और मैनेजमेंट की टिप्पणी पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Infosys Q4 Results Preview: 23 अप्रैल को आएंगे नतीजे, गाइडेंस और मैनेजमेंट की टिप्पणी पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 18:55 IST

सारांश

एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक Infosys का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 4% बढ़कर ₹7500 करोड़ के आसपास रह सकता है। अभी ग्लोबल IT सेक्टर में अनिश्चितता है और AI की वजह से बिजनेस मॉडल भी बदल रहा है। ऐसे में इंफोसिस के नतीजे IT सेक्टर के लिए अहम होंगे।

शेयर सूची

Infosys

Infosys के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 1 फीसदी की तेजी आई है।

Infosys Q4 Preview: दिग्गज IT कंपनी Infosys 23 अप्रैल को अपने Q4 FY26 के नतीजे घोषित करने वाली है। इस बार निवेशकों की नजर सिर्फ मुनाफे और कमाई पर नहीं, बल्कि कंपनी के भविष्य के गाइडेंस, नए डील्स और मैनेजमेंट की टिप्पणी पर भी रहेगी। हाल ही में HCL Tech समेत कुछ आईटी कंपनियों के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके चलते उनमें बिकवाली देखी गई। ऐसे में अब निवेशकों की नजर Infosys के नतीजों पर टिक गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रह सकते हैं Infosys के नतीजे

अभी ग्लोबल IT सेक्टर में अनिश्चितता है और AI की वजह से बिजनेस मॉडल भी बदल रहा है। ऐसे में इंफोसिस के नतीजे IT सेक्टर के लिए अहम होंगे। एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक Infosys का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 4% बढ़कर ₹7500 करोड़ के आसपास रह सकता है। हालांकि पिछली तिमाही (QoQ) के मुकाबले इसमें लगभग 1.5% की हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं रेवेन्यू करीब 14% बढ़कर ₹46,500 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है, वहीं तिमाही आधार पर इसमें करीब 2% की हल्की बढ़त हो सकती है।

इन वजहों से भी चर्चा में रहा है Infosys

हाल ही में इंफोसिस ने AI समाधानों के लिए Anthropic के साथ एक बड़ा समझौता किया है। कंपनी ने भविष्य की योजनाओं को साझा किया है, जिसमें 2030 तक इस क्षेत्र में भारी विकास की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा हाल ही में इंफोसिस ने दो कंपनियों का अधिग्रहण भी किया। इनमें पहली कंपनी ऑप्टिमम हेल्थकेयर आईटी है, जिसका अधिग्रहण 465 मिलियन डॉलर में किया गया। इसके अलावा बीमा तकनीक में विस्तार के लिए Stratus Global) का 95 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया गया है।

Q3 में कैसे रहे थे नतीजे

पिछली दिसंबर तिमाही की बात करें तो Infosys का नेट प्रॉफिट 6654 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज ₹6806 करोड़ के मुनाफे से सालाना आधार पर 2.2 फीसदी कम था। Infosys का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹45,479 करोड़ हो गया।

Infosys के शेयरों का प्रदर्शन

Infosys के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 1 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 17 फीसदी टूट गया है। इस साल अब तक इसमें 22 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 11 फीसदी का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख