return to news
  1. SBI Life Q4 Results: मार्च तिमाही में करीब 1% घटा नेट प्रॉफिट, नेट प्रीमियम इनकम में 16% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

SBI Life Q4 Results: मार्च तिमाही में करीब 1% घटा नेट प्रॉफिट, नेट प्रीमियम इनकम में 16% की बढ़ोतरी

Upstox

1 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 16:04 IST

सारांश

SBI Life Insurance की नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 27,683.8 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 23,860.7 करोड़ रुपये थी। यह बिजनेस वॉल्यूम में अच्छी बढ़त का संकेत है।

शेयर सूची

SBI Life Insurance

SBI Life Insurance के शेयरों में आज 1.48 फीसदी की गिरावट आई है।

SBI Life Insurance ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 1.09 फीसदी घटकर ₹804.64 करोड़ पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹813.51 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 1.48 फीसदी की गिरावट रही और यह BSE पर 1884.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.88 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBI Life Insurance के कैसे रहे नतीजे

SBI Life Insurance की नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 27,683.8 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 23,860.7 करोड़ रुपये थी। यह बिजनेस वॉल्यूम में अच्छी बढ़त का संकेत है। बैलेंस शीट की बात करें तो सॉल्वेंसी रेशियो पिछले साल के 191 फीसदी से थोड़ा घटकर 190 फीसदी रह गया, हालांकि यह रेगुलेटरी जरूरतों से काफी ऊपर बना रहा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख