return to news
  1. Stock Market Wrap: IT शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, Sensex 756 अंक टूटा, Nifty 24378 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, Sensex 756 अंक टूटा, Nifty 24378 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट HCL Tech, Infosys, M&M, Tech Mahindra और TCS में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HUL, NTPC, UltraTech Cement, Eternal और Trent के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 756.84 अंकों की गिरावट रही और यह 78,516.49 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 198.50 अंक टूटकर 24378.10 के लेवल पर बंद हुआ है। कमजोर तिमाही नतीजों के बीच आज IT शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जिसका असर शेयर बाजार पर दिखा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech, Infosys में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट HCL Tech, Infosys, M&M, Tech Mahindra और TCS में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HUL, NTPC, UltraTech Cement, Eternal और Trent के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में दिखी तेजी

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.05 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी IT में भारी बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी IT में रही और यह 3.50 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, मीडिया, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

आज IT शेयरों में भारी बिकवाली रही, जिसका असर बाजार पर दिखा। निफ्टी IT इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा गिर गया। कमजोर नतीजों के चलते HCL Tech 10 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। इसने Infosys, TCS और Tech Mahindra जैसी दूसरी कंपनियों को भी नीचे खींच लिया।

इसके अलावा बाजार में तेजी की एक और वजह प्रॉफिट बुकिंग भी है। बाजार लगातार तीन सेशन से ऊपर चढ़ रहे हैं। ऐसे में आज निवेशकों ने मुनाफा बुक करना ठीक समझा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख