return to news
  1. ICICI Prudential Life: नतीजों और डिविडेंड के ऐलान से चहके निवेशक, शेयरों में 7% तक की तेजी

मार्केट न्यूज़

ICICI Prudential Life: नतीजों और डिविडेंड के ऐलान से चहके निवेशक, शेयरों में 7% तक की तेजी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 11:49 IST

सारांश

ICICI Prudential Life ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड भी घोषित किया है। बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1.65 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि, इसे कंपनी की AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही फाइनल किया जाएगा।

शेयर सूची

ICICI Prudential Life

ICICI Prudential Life ने FY26 की चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं।

ICICI Prudential Life Insurance के शेयरों में आज 15 अप्रैल को करीब 7 फीसदी तक की तेजी देखी गई। दरअसल कंपनी ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसके साथ ही डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है। इस खबर के बाद आज इसके शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 81,823.68 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 706.50 रुपये और 52-वीक लो 491.30 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डिविडेंड का ऐलान

ICICI Prudential Life ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड भी घोषित किया है। बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1.65 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि, इसे कंपनी की AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही फाइनल किया जाएगा।

कैसे रहे ICICI Prudential Life के नतीजे

ICICI Prudential Life ने जनवरी–मार्च (Q4) के नतीजे घोषित किए। कंपनी ने इस तिमाही में 62% की बढ़ोतरी के साथ ₹623.91 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹385.28 करोड़ था।

कंपनी की मुख्य कमाई यानी नेट प्रीमियम इनकम भी बढ़ी है। Q4 में यह करीब 17% बढ़कर ₹19,180 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹16,369 करोड़ थी। इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान नॉन-लाइफ इंश्योरेंस से आया है। लाइफ इंश्योरेंस से मिलने वाला प्रीमियम सिर्फ 1% बढ़कर ₹1,947.8 करोड़ हुआ, जो पहले ₹1,927 करोड़ था। लेकिन नॉन-लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 37% बढ़कर ₹7,131.68 करोड़ हो गया, जो पहले ₹5,181.59 करोड़ था।

इसके अलावा पेंशन बिजनेस में भी जबरदस्त ग्रोथ दिखी है। पार्टिसिपेटिंग पेंशन से मिलने वाला प्रीमियम 78% बढ़कर ₹312 करोड़ हो गया, जो पहले ₹175 करोड़ था। वहीं नॉन-पार्टिसिपेटिंग पेंशन से इनकम लगभग दोगुनी ₹612.8 करोड़ हो गई, जो पहले ₹307 करोड़ थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख