मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 17, 2026, 15:15 IST
सारांश
शिपरॉकेट आईपीओ 1,617.48 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 885.50 करोड़ रुपये के 9.13 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 731.98 करोड़ रुपये के 7.55 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है।

शिपरॉकेट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आज हो जाएगा फाइनलाइज
शिपरॉकेट आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 12 से 14 अगस्त तक खुला था और आज इसका फैसला हो जाएगा कि आपके खाते में इसके शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं? शिपरॉकेट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आज देर शाम तक फाइनलाइज हो जाएगा, जबकि 19 अगस्त को इसके शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो जाएंगे। शिपरॉकेट भारत की ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल है। कंपनी मुख्य रूप से D2C ब्रांड्स, ऑनलाइन सेलर्स और MSMEs को एक ऐसा टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म देती है, जिसके जरिए वे ऑर्डर मैनेजमेंट, शिपिंग, डिलीवरी, क्रॉस-बॉर्डर सेलिंग, मार्केटिंग और दूसरी ई-कॉमर्स जरूरतों को संभाल सकते हैं। कंपनी की शुरुआत 2012 में कार्टरॉकेट के रूप में हुई थी। बाद में इसका फोकस छोटे कारोबारियों को ऑनलाइन बिजनेस स्थापित करने और उसे स्केल करने में मदद करने पर बढ़ा, और आज शिपरॉकेट का बिजनेस केवल शिपिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि ई-कॉमर्स के कई हिस्सों को जोड़ने वाले प्लैटफॉर्म के रूप में विकसित हुआ है।
शिपरॉकेट आईपीओ 1,617.48 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 885.50 करोड़ रुपये के 9.13 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 731.98 करोड़ रुपये के 7.55 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। शिपरॉकेट आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 92 से 97 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 154 शेयर है। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 14,938 रुपये (154 शेयर) है। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 1,13,636 शेयरों तक का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर 9 रुपये की छूट पर दिए जाएंगे। शिपरॉकेट आईपीओ 102.28 गुना सब्सक्राइब हुआ। 14 अगस्त, 2026 को शाम 6:54:35 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 48.38 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 125.20 गुना और NII कैटेगरी में 92.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें। Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
कंपनी के बिजनेस को दो हिस्सों में देखा जा सकता है- कोर बिजनेस और इमर्जिंग बिजनेस। कोर बिजनेस में घरेलू शिपिंग और मर्चेंट्स के लिए वैल्यू-एडेड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन शामिल हैं। इमर्जिंग बिजनेस में क्रॉस-बॉर्डर शिपिंग, पेमेंट्स, मार्केटिंग, पोस्ट-परचेज और अन्य ई-कॉमर्स सर्विसेज शामिल हैं। कंपनी ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से करीब 727.41 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसमें एसबीआई म्यूचुल फंड, HDFC म्यूचुल फंड, गोल्डमैन सैक्स और अन्य संस्थागत निवेशकों की भागीदारी रही।
आईपीओ में आने वाले फ्रेश इश्यू के फंड कंपनी के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि OFS से मिलने वाली रकम मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी और कंपनी को उसका पैसा नहीं मिलेगा। फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंपनी की टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, बिजनेस एक्सपेंशन, कर्ज चुकाने और मार्केटिंग जैसी जरूरतों के लिए करने का प्लान है। इसका बड़ा उद्देश्य बढ़ते ई-कॉमर्स मार्केट में कंपनी की क्षमता बढ़ाना और नए बिजनेस सेगमेंट को विस्तार देना है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख