return to news
  1. Behari Lal या Milky Mist के IPO में लगाया है दांव? ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Behari Lal या Milky Mist के IPO में लगाया है दांव? ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड August 17, 2026, 14:36 IST

सारांश

Behari Lal IPO के सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 17 अगस्त को होना है। इसके लिए निवेशकों को BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, Milky Mist के निवेशकों को 14 अगस्त को ही शेयर अलॉट किए जा चुके हैं।

IPO

Behari Lal Engineering आयरन और स्टील सेक्टर में काम करती है।

आयरन और स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Behari Lal Engineering के IPO में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। यह पब्लिक इश्यू कुल 108.44 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह आईपीओ 12-14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। अब इसके शेयरों की लिस्टिंग 19 अगस्त को BSE और NSE पर होगी। Milky Mist Dairy Food के आईपीओ की बात करें तो यह भी 11-13 अगस्त के दौरान कुल 56.12 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके शेयरों की लिस्टिंग 18 अगस्त को होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कहां चेक कर सकते हैं शेयर अलॉटमेंट?

Behari Lal IPO के सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 17 अगस्त को होना है। इसके लिए निवेशकों को BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, Milky Mist के निवेशकों को 14 अगस्त को ही शेयर अलॉट किए जा चुके हैं। अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इसके निवेशक BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जा सकते हैं। अगर आपने अपना अलॉटमेंट स्टेटस अब तक चेक नहीं किया है तो यहां इसके आसान स्टेप्स बताए गए हैं।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कैसा है इन कंपनियों का बिजनेस

Behari Lal Engineering आयरन और स्टील सेक्टर में काम करती है। कंपनी कस्टमाइज्ड इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में रोलिंग मिलों के लिए मेटल रोल, इंजीनियरिंग कास्टिंग, फोर्जिंग इंगॉट्स और कार्बन, अलॉय स्टील व स्टेनलेस स्टील बार शामिल हैं। कंपनी के पंजाब में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और इसका दावा है कि यह भारत की बड़ी मेटल रोल निर्माता कंपनियों में से एक है।

2014 में शुरू हुई Milky Mist Dairy Food कई तरह के डेयरी और फ्रोजन फूड प्रोडक्ट बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में पनीर, चीज, दही, मक्खन, घी, योगर्ट, आइसक्रीम, UHT प्रोडक्ट्स, चॉकलेट और रेडी-टू-ईट/रेडी-टू-कुक फूड शामिल हैं।

कंपनी किसानों से सीधे दूध लेकर मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और कोल्ड-चेन नेटवर्क के जरिए अपने प्रोडक्ट बेचती है। इसके उत्पाद ट्रेडिशनल रिटेल, मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और HoReCa जैसे चैनलों पर उपलब्ध हैं। IPO में निवेश से पहले निवेशकों को कंपनी की वैल्यूएशन, कर्ज और भविष्य में ग्रोथ बनाए रखने की क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख