return to news
  1. पर्पल स्टाइल लैब्स IPO में लगाया है दांव, तो ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस, कितना बड़ा है कंपनी का बिजनेस?

मार्केट न्यूज़

पर्पल स्टाइल लैब्स IPO में लगाया है दांव, तो ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस, कितना बड़ा है कंपनी का बिजनेस?

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 09:03 IST

सारांश

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो आज इसका फैसला हो जाएगा कि आपको इसके शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं?

पर्पल स्टाइल लैब्स

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज होना है। अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो आज देर शाम तक इस बात का फैसला हो जाएगा कि आपको इसके शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ 680 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। यह पूरा इश्यू 680 करोड़ रुपये के 1.18 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 31 अगस्त, 2026 को शुरू हुआ था और 2 सितंबर, 2026 को बंद हो गया था। पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 3 सितंबर यानी कि आज तय होना है। पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ NSE और BSE पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग डेट 7 सितंबर, 2026 तय की गई है।

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 546 से 575 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 26 शेयर है। एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर (रिटेल) के लिए जरूरी कम से कम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 14,950 रुपये (26 शेयर) है।

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड के बारे में

पर्पल स्टाइल लैब्स (PSL) एक मल्टी-ब्रांड लग्जरी फैशन ओमनीचैनल प्लेटफॉर्म है, जो पर्निया पॉप-अप शॉप (PPUS) ब्रांड के तहत काम करता है। कंपनी महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी, एसेसरीज और बच्चों के कपड़े बेचती है। इसका खास फोकस शादियों और खास मौकों पर पहने जाने वाले कपड़ों पर है। मार्च 2026 तक कंपनी के प्लेटफॉर्म पर 1,109 एक्टिव डिजायनर ब्रांड्स मौजूद थे।

कंपनी का बिजनेस मॉडल सिर्फ ऑनलाइन बिक्री तक लिमिटेड नहीं है। पर्पल स्टाइल लैब्स एक्सपीरियंस सेंटर्स, वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टेलिफोनिक और डिजिटल सेल्स चैनल्स के अलावा इवेंट्स और एक्जिबिशनों के जरिए कस्टमर्स तक पहुंचती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के 14 एक्सपीरियंस सेंटर्स थे, जिनमें 12 भारत में और एक-एक लंदन और न्यूयॉर्क में थे। FY26 में कंपनी ने 66,713 कस्टमर्स को सर्व किया और 95,565 ऑर्डर्स दर्ज किए।

कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अच्छी रीच है। FY26 में PPUS के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करीब 1.91 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए। वहीं PPUS का FY26 में GMV करीब 721.6 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 22.7% बढ़ा। एवरेज ऑर्डर वैल्यू (AOV) भी करीब 34.6% बढ़कर 75,505 रुपये हो गई।

IPO से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल

पर्पल स्टाइल लैब्स का आईपीओ 680 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है। कंपनी IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल एक्सपीरियंस सेंटर्स और ऑफिस से जुड़ी लीज लाइबिलिटीज और मार्केटिंग खर्चों के लिए करने का प्लान बना रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख