मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 07:29 IST
सारांश
भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। पेज इंडस्ट्रीज, हुडको, आईसीआईसीआई बैंक, सेल, एनएचपीसी और हेक्सावेयर जैसी कंपनियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें आई हैं।

आज शेयर बाजार में इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में दिखेगा एक्शन। Image: Shutterstock
भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 3 सितंबर को कई कंपनियों के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। कंपनियों द्वारा जारी की गई नई जानकारियों, बिजनेस फैसलों और कानूनी अपडेट्स के चलते पेज इंडस्ट्रीज, हुडको, आईसीआईसीआई बैंक और सेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे। पेज इंडस्ट्रीज को यूएई में डिस्ट्रीब्यूशन अरेंजमेंट को लेकर यलो फ्लावर ट्रेडिंग LLC के साथ विवाद में दुबई कोर्ट से नोटिस मिला है। इसमें 10 अक्टूबर 2025 से 9% सालाना ब्याज के साथ लगभग 294 करोड़ रुपये यानी 113.55 मिलियन एईडी का दावा किया गया है।
वहीं NHPC को सुबनसिरी लोअर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट विवाद में आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल से बीजीएस-एसजीएस-सोमा के पक्ष में 392.3 करोड़ रुपये और 15.37 लाख यूरो का अवार्ड मिला है। इसके अलावा ओमैक्स की सेबी के 30 जुलाई 2024 के आदेश के खिलाफ अपील को सैट ने खारिज कर दिया है, जिस पर कंपनी कानूनी विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है। मोसचिप टेक्नोलॉजीज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादियों को 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सिक्योरिटी देने का निर्देश दिया है।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी HUDCO ने बिहार में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और जमीन अधिग्रहण के लिए बिहार सरकार के साथ 5 साल में 25000 करोड़ रुपये तक की फंडिंग का समझौता किया है। इसके अलावा दीपम ने रूरल डेवलपमेंट के शेयरों को हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है, जिससे सरकार की होल्डिंग 75% बनी रहेगी। आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में 14.70 अरब रुपये में 2% हिस्सेदारी खरीद का काम पूरा कर लिया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी सेल में एलआईसी ने 28 अप्रैल से 1 सितंबर के बीच ओपन मार्केट के जरिए 8.26 करोड़ शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी 2% घटा दी है, जिससे एलआईसी की होल्डिंग 6.63% से घटकर 4.63% रह गई है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ और होल-टाइम डायरेक्टर श्रीकृष्ण रामाकार्तिकेयन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 28 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। वे सीनियर एडवाइजर की भूमिका में रहेंगे और विवेक जेटली नए सीईओ होंगे। मुथूट फाइनेंस के शेयरधारकों ने 1 अक्टूबर 2026 से अलेक्जेंडर जॉर्ज को एमडी और जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट को वाइस चेयरमैन व होल-टाइम डायरेक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। केपीआई ग्रीन में सलीम याहू 2 सितंबर से सीएफओ और केएमपी के पद से हट गए हैं। जीन्स सीखो लाइफकेयर ने नारी एक्सपर्ट और पौरुष एक्सपर्ट ब्रांड्स के तहत 6 नए आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने की योजना बनाई है।
L&T फाइनेंस ने 2 सितंबर को 500 करोड़ रुपये के 50000 NCD अलॉट किए हैं। आदित्य बिड़ला कैपिटल ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 300 करोड़ रुपये के लिस्टेड एनसीडी अलॉट किए हैं, जो 25 जून 2031 को मैच्योर होंगे। एक्सिसकैड्स टेक 5 सितंबर को बोर्ड बैठक में एनसीडी के जरिए 200 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार करेगी। ब्लूस्टार ने मेडटेक बिजनेस को साइरिक्स को 40 करोड़ रुपये में बेचने का काम पूरा कर लिया है। किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स ने 1.6 लीटर इंजन प्लेटफॉर्म पर डॉयट्ज़ के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने फार्मट्रैक 6055 क्लासिक डार्क एडिशन और प्रोमैक्स 2.0 रेंज लॉन्च की है। फैक्ट कंपनी को केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मिनिस्ट्री से सरकारी लोन पर पेनल्टी इंटरेस्ट का नोटिस मिला है, जिससे वित्त वर्ष 2019 से 2026 के लिए 389.5 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा और कंपनी ने इसे माफ करने की मांग की है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख