return to news
  1. Q2 Results Live: 3M India का रेवेन्यू 15% उछला, Hindalco समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जल्द

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: 3M India का रेवेन्यू 15% उछला, Hindalco समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जल्द

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड November 06, 2026, 13:12 IST

सारांश

आज तिमाही नतीजे घोषित कर रही अन्य कंपनियों में Cholamandalam Financial Holdings, Data Patterns (India), Great Eastern Shipping Company, KIOCL और Sigma Advanced Systems भी शामिल हैं।

Q2 Live

आज Blue Dart Express और Kwality Walls India भी तिमाही नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q2 Results Live: FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 06 नवंबर को भी जारी है। आज Hindalco Industries, Bosch, Siemens, Aster DM Quality Care और Coromandel International जैसी कई बड़ी कंपनियां जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं। इसके साथ ही आज Gland Pharma, Voltas, 3M India, Jubilant FoodWorks और Nuvama Wealth Management का भी रिपोर्ट कार्ड आ रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज तिमाही नतीजे घोषित कर रही अन्य कंपनियों में Cholamandalam Financial Holdings, Data Patterns (India), Great Eastern Shipping Company, KIOCL, Sigma Advanced Systems, Elgi Equipments, Ratnamani Metals and Tubes, Cohance Lifesciences, Azad Engineering, Honasa Consumer, Vardhman Textiles, Blue Dart Express, और Kwality Walls India शामिल हैं।

01:11 PM: 3M India का रेवेन्यू 15% उछला

3M India का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 17.1% (सालाना आधार पर) घटकर ₹158.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹191.3 करोड़ था। इसका रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस ₹1,452.49 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के ₹1266.49 करोड़ से 14.7% अधिक है।

12:53 PM: Gland Pharma का शेयर उछला

Gland Pharma के शेयरों में आज 0.56 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। नतीजों से पहले यह शेयर BSE पर 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 52,245.74 करोड़ रुपये है।

12:52 PM: Bosch का शेयर 1.51% लुढ़का

Bosch के शेयरों में आज नतीजों से पहले बिकवाली हो रही है। यह शेयर BSE पर 1.81 फीसदी गिरकर 51500 रुपये पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये है।

12:50 PM: Hindalco Industries के शेयरों में गिरावट

Hindalco Industries के शेयरों में आज नतीजों से पहले बिकवाली हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 2.10 फीसदी गिरकर 920.25 रुपये के स्तर पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 2,06,801.02 करोड़ रुपये है।

अगला लेख

End of additional stories