return to news
  1. शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर बंद, ऑटो और मेटल शेयर्स चमके

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर बंद, ऑटो और मेटल शेयर्स चमके

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 25, 2026, 15:38 IST

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में आज रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315.20 अंक चढ़कर 73,895.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 77.40 अंक की बढ़त के साथ 23,140.50 पर क्लोज हुआ।

market_closing-25-sep

हल्की तेजी के साथ बाजार ने बंद किया कारोबार।

भारतीय शेयर बाजार में आज पिछले कारोबारी सत्र के दबाव के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार की शुरुआत से ही निवेशकों में खरीदारी का रुझान बना रहा, जिससे दिन के अंत में प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। ऑटो, FMCG और मेटल सेक्टर्स में आई तेजी ने पूरे मार्केट सेंटिमेंट को बेहतर बनाया, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही बढ़त बनाकर क्लोज हुए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कारोबार खत्म होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43% की तेजी के साथ 73,895.74 के लेवल पर क्लोज हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 77.40 अंक यानी 0.34% चढ़कर 23,140.50 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 141.91 अंक यानी 0.26% की मजबूती लेकर 55,580.40 के लेवल पर बंद होने में सफल रहा।

आज ऑटो और मेटल सेक्टर में दिखी खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स के परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सबसे ज्यादा तेजी ऑटो सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.89% की बढ़त बनाकर 26,967.50 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा FMCG सेक्टर्स में भी अच्छी खरीदारी दर्ज की गई, जिससे निफ्टी FMCG इंडेक्स 0.39% मजबूत होकर 45,938.35 पर क्लोज हुआ। मेटल सेक्टर में भी खरीदारी का माहौल बना रहा और निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.32% चढ़कर 13,083.70 के स्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स में भी आज सकारात्मक कारोबार देखने को मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.29% की तेजी के साथ 8,294.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 इंडेक्स में भी 0.24% की मजबूती आई और यह 27,137.30 के लेवल पर क्लोज हुआ। इन सेक्टर्स में आई तेजी ने बाजार को निचले स्तरों से उबारने में अहम भूमिका निभाई।

बाजार की इस तेजी के बीच कुछ सेक्टर्स में हल्की सुस्ती भी दर्ज की गई। आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.17% गिरकर 28,160.90 के लेवल पर बंद हुआ। इसके साथ ही फार्मा सेक्टर में भी सुस्ती रही और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.12% फिसलकर 26,994.95 पर बंद हुआ। निफ्टी मीडिया इंडेक्स भी 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 1,552.80 पर क्लोज हुआ।

स्मॉलकैप और मिडकैप का हाल

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो स्मॉलकैप शेयर्स में हल्की मजबूती देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 500 इंडेक्स 0.07% की तेजी के साथ 20,823.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 50:50 इंडेक्स 0.09% की मामूली सुस्ती के साथ 20,477.30 पर क्लोज हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख