मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 10:27 IST
सारांश
धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। आईपीओ का सब्सक्रिप्शन दमदार रहा था, ऐसे में इसकी लिस्टिंग से निवेशकों को काफी उम्मीदें हैं।

धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का अलॉटमेंट आज हो जाएगा फाइनलाइज (Photo: Dhoot Transmission)
धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (E&E) कंपनियों में से एक है। कंपनी अपना आईपीओ लेकर आई है, जिसका सब्सक्रिप्शन विंडो 12 अगस्त को क्लोज हो गया था। आज यानी कि 13 अगस्त को धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनलाइज किया जाना है। अगर आपने भी धूत ट्रांसमिशन शेयरों के लिए बोली लगाई है, तो आज इसका फैसला हो जाएगा कि आपको इसके शेयर अलॉट होंगे या नहीं, एक नजर डालते हैं कि कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस-
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
धूत ट्रांसमिशन आईपीओ 3,066.89 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 1,400.00 करोड़ रुपये के 1.61 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 1,666.89 करोड़ रुपये के 1.91 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 10 से 12 अगस्त तक खुला था और इस दौरान निवेशकों का काफी शानदार रिस्पॉन्स भी मिला। धूत ट्रांसमिशन आईपीओ 75.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 12 अगस्त शाम 6:54:38 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 8.32 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 209.02 गुना और NII कैटेगरी में 53.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। धूत ट्रांसमिशन IPO NSE और BSE पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 17 अगस्त, 2026 तय की गई है।
धूत ट्रांसमिशन IPO के लिए प्राइस बैंड 829 से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 17 शेयर रखा गया। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 14,807 रुपये (17 शेयर) है। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 75,853 शेयरों तक का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर 80 रुपये की छूट पर दिए जाएंगे।
अप्रैल 1998 में बनी, धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (E&E) कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव इस्तेमाल के लिए वायरिंग हार्नेस और इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करती है। कंपनी के पास कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं, जैसे वायरिंग हार्नेस, बैटरी पैक, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर, ऑटोमोटिव स्विच, टर्मिनल, कनेक्टर और पावर सप्लाई कॉर्ड। ये प्रोडक्ट्स इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दोनों तरह के प्लेटफॉर्म के लिए हैं। कंपनी भारत के टू-व्हीलर (2W) और थ्री-व्हीलर (3W) वायरिंग हार्नेस मार्केट में टॉप दो कंपनियों में से एक है, जिसका मार्केट शेयर 41% है। साथ ही, यह इलेक्ट्रिक 2W और 3W सेगमेंट में भी लीडर है, जहां फाइनेंशियल ईयर 2026 में इसका मार्केट शेयर लगभग 70% है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कमर्शियल व्हीकल, ऑफ-हाईवे व्हीकल, खेती के इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल कामों में भी होता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख